बुलंदशहर। जनपद के बीबीनगर- गुलावठी मार्ग पर गुरुवार शाम को कार और बाइक में भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवकों वा कार में सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। बाइक पर सवार दोनो व्यक्ति बीबीनगर थानाक्षेत्र के गांव गंगावली के निवासी थी जिसमें एक युवक 55 वर्षीय मसकूर और दूसरा युवक 50 वर्षीय जाहिद बाइक से गांव परतापुर स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर वापस लौट रहे थे। दोनों ही पेट्रोल पंप से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि बीबीनगर की तरफ से आई एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की कार से भिड़ते ही दोनों बाइक सवार युवक मकसूर और जाहिद उछलकर सड़क पर जा गिरे और वहीं पर उनकी मौत हो गई।