scriptयूपी से फिर आई दिल दहला देने वाली खबर, एक दरिंदे ने रेप के बाद महिला को जिंदा जलाया | an other woman burn after rape in bulandhshahar of Uttar pradesh | Patrika News
बुलंदशहर

यूपी से फिर आई दिल दहला देने वाली खबर, एक दरिंदे ने रेप के बाद महिला को जिंदा जलाया

बुलन्दशहर रेप के बाद महिला को दरिंदो ने जिंदा जलाया मौत

बुलंदशहरDec 29, 2018 / 07:27 pm

Iftekhar

woman burn demo pic

यूपी से फिर आई दिल दहला देने वाली खबर, एक दरिंदे ने रेप के बाद महिला को जिंदा जलाया

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश सरकार में लगातार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते रहते हैं। इस बीच आगरा के बाद अब बुलंदशहर में भी एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे सरकार के दावों पर बट्टा सग सकता है। दरअसल, बुलंदशहर से भी एक महिला के साथ रेप के बाद जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बुरी तरह जल चुकी महिला की 13 दिन बाद मौत हो जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि घटना 16 दिसंबर को घटी थी।

यह भी पढ़ेंः इस महिला ने समाज में साम्प्रदायिकता फैलाने वाले नेताओं के मुंह पर थप्पड़ मारने का किया बड़ा ऐलान, जानिए कौन है वह

बुलंदशहर के थाना अरनिया इलाके के एक गाँव में एक महिला को रेप के बाद जिंदा जला दिया गया । परिजनों का आरोप की गांव के ही एक ही एक दरिदे ने पहले तो महिला के साथ रेप किया और बाद में उसने महिला के विरोध करने पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया । महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इस दौरान जब परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आग बुझाने के बाद महिला को गम्भीर हालात में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसके बाद पूरी घटना की सूचना कोतवाली को दी गई। पुलिस ने सूचना पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़िता के बयान भी दर्ज किए। इस बीच 13 दिन बाद महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने घायल महिला के बयान के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन बीती रात मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में महिला की मौत हो गई। इसके बाद महिला का शव गांव में आने पर कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ेंः देशभर से जुटे किन्नरों ने इस शहर में जुटकर किया ऐसा काम, देखते रह जाएंगे आप, देखें वीडियो

वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस खुर्जा सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। घटना 16 तारीख की है। घायल महिला का अलीगढ़ में इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई।

Home / Bulandshahr / यूपी से फिर आई दिल दहला देने वाली खबर, एक दरिंदे ने रेप के बाद महिला को जिंदा जलाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो