scriptBulandshahr: कोरोना से भाजपा नेता की मौत, पत्नी व बेटे अस्पताल में भर्ती | Ayurved Doctor Died Because Of Corona In Delhi safdarjung hospital | Patrika News
बुलंदशहर

Bulandshahr: कोरोना से भाजपा नेता की मौत, पत्नी व बेटे अस्पताल में भर्ती

Highlights

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में थे भर्ती डॉक्टर
शिकारपुर में क्लीनिक चलाते थे देवेंद्र चौधरी
स्वास्थ्य विभाग ने बेटी का सैंपल जांच के लिए भेजा

 

बुलंदशहरApr 11, 2020 / 02:53 pm

sharad asthana

vlcsnap-2020-04-11-14h29m57s245.png
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना वायरस के चलते बुलंदशहर के शिकारपुर में रहने वाले भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र चौधरी की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टर की मौत की खबर से बुलंदशहर के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में डॉक्टर के क्लीनिक और मोहल्ले को सील कर दिया गया है। डॉक्टर के परिजनों का सैंपल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें

मुजफ्फरनगर: शील किए गए गांवों में ड्रोन से दिखा ऐसा नजारा, देखें तस्वीरें

8 अप्रैल को सफदरजंग में कराए गए थे भर्ती

बुलंदशहर के शिकारपुर में रहने वाले 58 साल के डॉक्टर देवेंद्र चौधरी की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। उनमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। कोरोना से मौत की खबर से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल को तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण डॉ देवेंद्र चौधरी बुलंदशहर के संस्कार हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हुए थे। वहां से उन्हें 8 अप्रैल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। शनिवार को डॉक्टर देवेंद्र चौधरी की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। डॉक्टर देवेंद्र चौधरी आयुर्वेद के डॉक्टर थे।
यह भी पढ़ें

मेरठ में हॉटस्पॉट को सील करने पहुंची पुलिस पर पथराव, सिटी मजिस्ट्रेट और एसओ घायल

पत्नी भी है आयुर्वेद की डॉक्टर

आनन-फानन में शिकारपुर सीएचसी की टीम चिकित्सा प्रभारी शशि शेखर के नेतृत्व में डॉक्टर देवेंद्र चौधरी के क्लीनिक पर पहुंची। वहां उन्होंने डॉक्टर की बेटी से पूरी जानकारी हासिल करने के बाद क्लीनिक को सील कर दिया। क्लीनिक वाला एरिया भी हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। सीएचसी शिकारपुर के चिकित्सा प्रभारी डॉ शशि शेखर का कहना है कि क्लीनिक पर मिली डॉक्टर की बेटी का भी सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। डॉक्टर की पत्नी और उसके बेटा दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं। प्रशासन अब डॉक्टर के संपर्क में आये लोगों का पता लगा उनको क्वारंटीन करने की तैयारी में जुटा है।

Home / Bulandshahr / Bulandshahr: कोरोना से भाजपा नेता की मौत, पत्नी व बेटे अस्पताल में भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो