1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 घंटे में डबल एनकाउंटर से दहला यूपी का यह शहर, पुलिस ने दो बदमाशों को मारी गोली

25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को पकड़ने का पुलिस ने किया दावा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 1 Apr 2018, 5:26 PM IST

encounter

बुलन्दशहर. काफी समय से शांत नजर आ रहा बुलन्दशहर 24 घंटे के भीतर दोहरे एनकाउंटर से थर्रा उठा। बुलन्दशहर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अलग-अलग दो मुठभेड़ को अंजाम दिया। पहले बुलन्दशहर की अनूपशहर पुलिस की डारोरा पुल पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी बदमाश को गोली मारकर घायल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बुलन्दशहर की देहात पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हज़ार के एक और इनामी बदमाश सोनू उर्फ छोटू, उर्फ बंदर को गोली मारकर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ेंः जीने के लिए ट्रेन में करने जा रहे थे ये काम , गाड़ी में चढ़ते वक्त एक बच्चे की कटकर मौत, दूसरा घायल

दरसल बुलन्दशहर में बढ़ती लूट और चोरी की वारदातों के बाद पुलिस पूरी तरह एक्टिव हो गई है। पुलिस ने रातों को पूरे जिले में विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान बुलन्दशहर की देहात पुलिस पूर्व सीएम मायावती के बुलन्दशहर के मामन रोड स्तिथ फार्म हाउस के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस सन्दिग्ध लोगों को रोककर जमा तलाशी भी कर रही थी। इसी वक्त पुलिस को पैशन बाइक पर 3 लोग सवार होकर आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी कई राउंड फायरिंग की गई और पुलिस की एक गोली मेरठ निवासी 25 हज़ार के इनामी बदमाश, सोनू उर्फ छोटू, उर्द बंदर को जा लगी। जबकि इनामी सोनू के साथी अमजद, और सोनू नेपाली पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर फरार हो गए।

यह भी पढ़ेंः 24 घंटे में दो एनकाउंटर से थर्राया UP का यह जिला, मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश पस्त

पुलिस की माने तो मुठभेड़ में घायल हुए इनामी बदमाश पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि ये बदमाश बुलन्दशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई डैकती कि घटना में भी वांछित चल रहा था। इतना ही नहीं घायल इनामी सोनू, कुछ दिन पहले हुई देहात पुलिस से मुठभेड़ में भी फरार हो गया था। बुलन्दशहर पुलिस ने घायल हालत में कथित बदमाश को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि पुलिस इलाके में नाकेबंदी कर फरार बदमाश, अमजद और सोनू नेपाली की अब भी तलाश कर रही है। बुलन्दशहर अब बदमाशों को या तो मौत की नींद सुला रही है, या फिर उन्हें घायल कर सलाखों के पीछे भेज रही है।
उत्तर प्रदेश की और ज्यादा खबरों के लिए देखें पत्रिका टीवी