scriptUP में दर्दनाक हादसा, नहर में गिरी कार..3 शव निकाले गए | car fall in canal, 3 died | Patrika News
बुलंदशहर

UP में दर्दनाक हादसा, नहर में गिरी कार..3 शव निकाले गए

ईको कार में सवार सभी लोग बुलंदशहर के ककोड़ से अलीगढ़ बारात में जा रहे थे। रात में बारिश हो रही थी। तभी जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर कपला नहर में गिर गई। हादसे में अंजली, कांता और मनीष की पानी में डूबने से मौत हो गई।

बुलंदशहरMar 04, 2024 / 08:45 am

anoop shukla

UP में दर्दनाक हादसा, नहर में गिरी कार..3 शव निकाले गए

UP में दर्दनाक हादसा, नहर में गिरी कार..3 शव निकाले गए

प्रदेश में दर्दनाक हादसा हुआ है।बुलंदशहर में रविवार देर रात बारातियों से भरी कार नहर में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 5 साल की बच्ची समेत 3 की तलाश जारी है।
ईको कार में सवार सभी लोग बुलंदशहर के ककोड़ से अलीगढ़ बारात में जा रहे थे। रात में बारिश हो रही थी। तभी जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर कपला नहर में गिर गई। हादसे में अंजली, कांता और मनीष की पानी में डूबने से मौत हो गई।
हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।
बुलंदशहर के एडीएम प्रशांत कुमार ने कहा, “शेरपुर गांव के निवासी किसी वैवाहिक समारोह के लिए जा रहे थे। लेकिन उनकी गाड़ी एक नहर में गिर गई। हमें रात में 3 लोगों का शव मिल चुका था। बाकि लोगों की तलाशी जारी है। SDRF और अन्य टीम तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि 3 लोग अभी लापता हैं।”

Home / Bulandshahr / UP में दर्दनाक हादसा, नहर में गिरी कार..3 शव निकाले गए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो