6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों ने लगाया तहसील में ताला, इसके बाद दिखा ऐसा नजारा

ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की खराब हुई थी फसल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 16 Mar 2020, 7:11 PM IST

farmer.png

बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर में शुक्रवार को आए बवंडर के बाद ओलावृष्टि और बारिश में 128 गांव के किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी। इस हादसे के बाद प्रशासन भी सख्त दिखाई दिया। अफसरों ने फसल की बर्बाद का जायजा भी लिया, लेकिन अभी तक किसानों को किसी तरह की राहत नहीं मिली है, जिससे नाराज होकर सोमवार को स्याना और डिबाई तहसील में पहाड़ से किसान यूनियन के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और डिबाई में तहसील में गेट पर ताला लगा दिया।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, प्रदेश अध्यक्ष ने हापुड़ में कार्यकर्ताओं को ऐसे किया ट्रेंड

बुलंदशहर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता डिबाई तहसील में धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठने के बाद ज्ञापन लेने के लिए जब कोई अधिकारी उनके पास नहीं पहुंचा तो किसानों ने तहसील के गेट पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठे गए। आनन-फानन में तहसीलदार और मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया बुझाया गया। वहीं, दूसरी तरफ तहसील स्याना में भी बर्बाद हुई फसल के मुआवजे को लेकर भारतीय किसान के लोग वहां भी धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से लोगों में फैल रही दहशत के बीच किया गया यह बड़ा काम

वहीं, किसान नेता मांगेराम त्यागी ने बताया कि जनपद में किसानों का भारी नुकसान हुआ है, जिसको लेकर अभी तक किसानों को कोई भी मुआवजे की राशि नहीं दी गई है, जिसको लेकर यह प्रदर्शन किया गया। अगर जल्दी किसानों को मुआवजे की धनराशि नहीं दी गई तो आंदोलन और बड़ा होगा। मैं इस मामले में एसडीएम स्याना सुभाष सिंह ने बताया कि फसल बर्बादी को लेकर जो शासन द्वारा रिपोर्ट भेजी गई है। वहां से पैसे की किश्त भेज दी गई है। जल्द से जल्द सभी किसानों को मुआवजा दे दिया जाएगा और कोई भी किसान परेशान नहीं किया जाएगा।