scriptलड़की के साथ की हुई गंदी हरकत तो आमने-सामने आ गये पड़ोसी, दोनों पक्षों का हुआ ऐसा हाल- देखें वीडियो | fighting between two parties in bulandshahr many injured | Patrika News
बुलंदशहर

लड़की के साथ की हुई गंदी हरकत तो आमने-सामने आ गये पड़ोसी, दोनों पक्षों का हुआ ऐसा हाल- देखें वीडियो

Highlights

लड़की के साथ छेड़छाड़ की वजह से दो पक्षों में हुई लड़ाई
मारपीट में तीन लोगों की हालत गंभीर
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर, चार लोगों को हिरासत में लिया

बुलंदशहरOct 11, 2019 / 06:04 pm

Nitin Sharma

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में 24 घंटे में 3 खूनी संघर्ष के मामले सामने आए हैं। जिसमें दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गये। जबकि एक घटना में दो युवकों की जान भी चली गई। हाल का मामला बुलंदशहर के थाना सिकन्द्राबाद के मोहम्मदपुर का है। जहां एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में कहासुनी को लेकर आमने-सामने आ गये। इतना ही नहीं दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे और डंडे चले। इसमें 6 लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लड़की से छेड़छाड़ के बाद आमने-सामने आ गये दो परिवार

जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात दो पड़ोसियों में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर झगड़ा हो गया। पड़ोस में रहने वाले बाबू ने प्रिंस के परिवार के लड़के पर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और उसी के चलते दोनों परिवार के लोगों में पहले कहासुनी हुई और फिर जमकर लाठी डंडे चले। इसमें प्रिंस के परिवार के 6 लोग घायल हो गये। उन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 3 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। और दोनों पक्षों से 2-2 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई का दावा कर रही है।

Home / Bulandshahr / लड़की के साथ की हुई गंदी हरकत तो आमने-सामने आ गये पड़ोसी, दोनों पक्षों का हुआ ऐसा हाल- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो