scriptप्यार में फंसाकर पहले खुद बनाया संबंध, बाद में किया जीजा के हवाले, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश | man Trapped girl in love and makes physical relation | Patrika News
बुलंदशहर

प्यार में फंसाकर पहले खुद बनाया संबंध, बाद में किया जीजा के हवाले, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश

एक शख्स ने प्यार में फंसा कर पहले खुद लड़की से संबंध बनाए। बाद में उसे जीजा के हवाले कर उससे भी रेप करवाया। फिर दोनों ने किया चौंकाने वाला काम।

बुलंदशहरNov 14, 2017 / 05:18 pm

Ashutosh Pathak

man Trapped girl in love and makes physical relation
बुलंदशह। यहां एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने एक लड़की को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया। बाद में सालों तक उसका रेप किया और जब लड़की ने शादी की बात की तो शख्स ने अपने जीजा से भी रेप करवा दिया। इससे भी जब शख्स का मन नहीं भरा तो ऐसी धमकी दी, जिसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
शादी के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि मूलरूप से मेरठ की रहनेवाली पीड़ित लड़की कुछ साल पहले अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में बुलंदशहर के डिबाई आई थी। पीड़ित लड़की ने एसएसपी को बताया, ‘कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात तुलसी नामक एक लड़के से हुई थी।’ तुलसी ने मीठी-मीठी बातों से उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद तुलसी ने उसके साथ संबंध बनाने शुरू कर दिए। कुछ दिन बाद शादी का झांसा का देकर उसे नैनीताल, मसूरी समेत कई स्थानों पर घुमाने भी ले गया और वहां भी उसके साथ संबंध बनाए। लड़की ने आरोप लगाया है कि इस दौरान जब भी वो शादी की बात करती तो तुलसी टाल देता था।
जीजा से भी करावाया रेप

पीड़िता ने बताया कि 20 अगस्त 2017 को उसके परिजन रिश्तेदारी में गए हुए थे। आरोपी युवक अपने जीजा के साथ उसके मेरठ स्थित आवास पर पहुंचा। आरोपी तुलसी ने फिर शादी की बात कहते हुए उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद लड़की को अपने जीजा देवेन्द्र के हवाले कर दिया। देवेन्द्र ने भी मौका पाकर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं इस दौरान दोनों उसका वीडियो भी बना लिया। पीड़िता का आरोप हैं कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने मारपीट कर अश्लील क्लीपिंग को सोशल साइट पर डालने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।
एसएसपी ने दिए कार्रवाई के आदेश


एसएसपी मुनिराज ने डिबाई पुलिस को प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि प्रकरण की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सच्चाई सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं।

Home / Bulandshahr / प्यार में फंसाकर पहले खुद बनाया संबंध, बाद में किया जीजा के हवाले, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो