scriptडेढ़ वर्षीय मासूम बेटे का गला काटकर मां ने भी छत से लगा दी मौत की छलांग | Mother also commits suicide after killing one and half year son | Patrika News

डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे का गला काटकर मां ने भी छत से लगा दी मौत की छलांग

locationबुलंदशहरPublished: Feb 25, 2021 12:57:19 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के गांव विजयनंगलिया की घटना- परिजनों ने मृतक महिला को बताया अर्धविक्षिप्त- घटना से गांव में पसरा मातम

bulandshahr.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बुलंदशहर. जिले में मां की ममता का एक बड़ा वीभत्स रूप देखने को मिला है। जब एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय मासूम का दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। इतना नहीं मां ने खुद को भी दरांती मारकर घायल कर लिया। महिला के जब उससे भी प्राण नहीं निकले तो घर की छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में मातम फैला हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक महिला अर्धविक्षिप्त बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- बी फार्मा की छात्रा ने कॉलेज कैंपस के आवास में किया सुसाइड

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना रामघाट क्षेत्र के गांव विजयनंगलिया में महिला जितेंद्री पत्नी रंजीत कुमार रात को परिजनों के साथ घर में सोई थी। बताया जाता है कि देर रात जितेंद्री फसल काटने वाली दरांती लेकर अपने डेढ़ वर्षीय बेटे रजत को लेकर छत पर चली गई। जहां जितेंद्री ने दरांती से मासूम की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। बेटे की हत्या के बाद जितेंद्री ने अपनी गर्दन पर भी दरांती से वार किए और छत से कूद गई। इसी बीच मासूम की चींख सुनकर परिजनों की आंख खुली तो उन्होंने जितेंद्री और मासूम की तलाश की। मासूम का शव छत पर मिला और जितेंद्री खून से लथपथ सड़क पर पड़ी मिली।
जितेंद्री को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। मृतक महिला का पति जयपुर में नौकरी करता है। परिजनों का कहना है कि मृतका जितेंद्री अर्धविप्क्षित थी और उसका चिकित्सक से उपचार चल रहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो