scriptसभी विधायकों ने मंत्री बनने के लिए लखनऊ में डाला डेरा, इस महिला विधायक को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी | Yogi cabinet expanded, these leaders can be made ministers list latest | Patrika News
बुलंदशहर

सभी विधायकों ने मंत्री बनने के लिए लखनऊ में डाला डेरा, इस महिला विधायक को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

मंत्री बनने के लिए विधायकों ने राजधानी में जमाया डेरा
बुलंदशहर से तीन विधायकों के नाम तल रहे हैं आगे
बुधवार को योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार

बुलंदशहरAug 20, 2019 / 03:54 pm

Ashutosh Pathak

Bulandshahr
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार की दोबारा कैबिनेट मंत्रियों की चर्चा जोरों पर चल रही है और बुलंदशहर में भी तीन विधायकों का नाम मंत्री पद के लिए तेजी से चल रहा है। दरअसल बुधवार को योगी सरकार अपने मंत्रीमंडल का विस्तार करेगी तो कई नए चेहरे भी सरकार का हिस्सा हो सकते हैं।
यूपी में होने वाले दोबारा मंत्रिमंडल विस्तार के लिए लगातार जिले से बीजेपी के विधायकों के नाम तेजी से चल रहा है। पार्टी में भी हलचल मची हुई है। बुलंदशहर जिले की बात करें तो बुलंदशहर के तीन विधायकों का नाम तेजी से चल रहा है। शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, डिबाई की विधायक अनीता लोधी और अनूपशहर विधायक संजय शर्मा का मंत्री मंडल की लिस्ट में तेजी से नाम चल रहा है। सूत्रों की माने तो इन तीनों विधायकों में से दो विधायक बुलंदशहर से भी मंत्री बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Big Breaking: Exclusive: बीजेपी कार्यकर्ता की बेटी से दुष्कर्म का आरोपी भाजपा में हुआ शामिल, कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

बुलंदशहर के विधायक लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि किस विधायक की किस्मत के ताले खुलते हैं और कौन विधायक योगी कैबिनेट में होता है। आपको बता दें कि योगी सरकार बनी थी तो बुलंदशहर चौधर विधायक वीरेंद्र सिरोही का मंत्री के लिए तेजी से नाम चला था। मगर तब भी वह मंत्री नहीं बन पाए थे मगर अब इनका नाम चर्चाओं में नहीं है।

Home / Bulandshahr / सभी विधायकों ने मंत्री बनने के लिए लखनऊ में डाला डेरा, इस महिला विधायक को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो