scriptऐसा क्या हुआ कृषि उपज मंडी में जो15 मिनट देरी से शुरू हुई बोली… | aisa kya hua krshi upaj mandee mein jo15 minat deree se shuroo huee bo | Patrika News
बूंदी

ऐसा क्या हुआ कृषि उपज मंडी में जो15 मिनट देरी से शुरू हुई बोली…

कुंवारती कृषि उपज मंडी में मंगलवार को व्यापारियों ने ट्रक यूनियन की हड़ताल के चलते गेहूं की बोली 15 मिनट देरी से शुरू हुई। जानकारी के अनुसार व्यापारी गेहूं खरीद के लिए तय समय पर 10:30 बजे मंडी में पहुंचे।

बूंदीApr 09, 2019 / 01:38 pm

पंकज जोशी

aisa kya hua krshi upaj mandee mein jo15 minat deree se shuroo huee bo

ऐसा क्या हुआ कृषि उपज मंडी में जो15 मिनट देरी से शुरू हुई बोली…

रामगंजबालाजी. कुंवारती कृषि उपज मंडी में मंगलवार को व्यापारियों ने ट्रक यूनियन की हड़ताल के चलते गेहूं की बोली 15 मिनट देरी से शुरू हुई। जानकारी के अनुसार व्यापारी गेहूं खरीद के लिए तय समय पर 10:30 बजे मंडी में पहुंचे। जहां पर बोली लगाने से पहले ट्रकों की हड़ताल के चलते मंडी में खरीदे हुए माल को उठाने को लेकर चर्चा की गई। आढ़तिया संघ अध्यक्ष हनुमान माहेश्ïवरी ने समझाइश कर 15 मिनट बाद 10:45 पर गेहूं की बोली शुरू करवाई। वहीं धान की बोली तह समय पर 11 बजे शुरू हुई। माल की बोली लगने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली।
कृषि मण्डी में बढ़ी गेहंू की आवक, दामों में कमी
कुंवारती कृषि उपज मण्डी में सोमवार को गेहूं की आवक बढ़ गईहै। मण्डी में गेहूं की आवक बढऩे के साथ दामों में गिरावट भी देखी गई। वहीं धान के दामों में तेजी रही। जानकारी के अनुसार गेहूं की फसल की कटाई करके सीधे मण्डी में ला रही है। कईकिसानों के पास गेहंू के लिए संरक्षित रखने की जगह नहीं होने तथा पैसों की आवश्यकता के चलते बेच रहे है। ऐसे में शनिवार को जहां गेहूं की आवक मात्र15 हजार क्विंटल थी, वह सोमवार को बढ़ कर 25 हजार विंक्टल पर पहुंच गई है। गेहूं की आवक बढऩे से इसके दाम समर्थन मूल्य से भी कम हो गए है। सोमवार को गेहूं 1591 से 1831 रुपए क्विंटल बिका। जबकि समर्थन मूल्य पर गेहूं 1840 रुपए क्विंटल है। वहीं धान (1121) के दाम 3737 व धान1509 के दाम (3500) रुपए प्रति क्विंटल रहा।

Home / Bundi / ऐसा क्या हुआ कृषि उपज मंडी में जो15 मिनट देरी से शुरू हुई बोली…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो