scriptBhagwat कथा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, सजाई Krishna Sudama Milan की झांकी | bhaagavat katha mein bhajanon par jhoome shraddhaalu, sajaee krshn sud | Patrika News
बूंदी

Bhagwat कथा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, सजाई Krishna Sudama Milan की झांकी

रोटेदा कस्बे की श्रीगोपाल गोशाला परिसर में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के तहत मंगलवार को दोपहर भागवत की आरती के साथ कथा प्रारम्भ हुई जो देर शाम सात बजे महाआरती के साथ समाप्त हुई।

बूंदीJul 02, 2019 / 10:01 pm

पंकज जोशी

bhaagavat katha mein bhajanon par jhoome shraddhaalu, sajaee krshn sud

भागवत कथा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, सजाई कृष्ण सुदामा मिलन की झांकी

रोटेदा कस्बे की श्रीगोपाल गोशाला परिसर में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के तहत मंगलवार को दोपहर भागवत की आरती के साथ कथा प्रारम्भ हुई जो देर शाम सात बजे महाआरती के साथ समाप्त हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं से पाण्डाल भरा रहा। कथा वाचक पं. आनन्द महाराज ने कहा की कलयुग में वही व्यक्ति गुणी माना जायेगा जिसके पास ज्यादा धन है, न्याय और कानून सिर्फ एक शक्ति के आधार पर होगा। कथा में भगवान कृष्ण के सौलह हजार एक सो आठ विवाह एवं सुदामा चरित्र का वर्णन, चौबीस गुरुओ की कथा एवं भागवतजी का सम्पूर्ण सार व् कलयुग की कथाओं का वृतान्त सुनाया। इसी के साथ भागवत कथा को विराम दिया गया। कथा में भगवान कृष्ण व सुदामा मिलन की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही जिसका भक्तों ने दर्शन कर लुत्फ उठाया। वही कृष्ण सुदामा मिलन के समय संगीतकारो द्वारा अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो, दर पे सुदामा करीब आ गया व बता मेरे यार सुदामा रे, भई घणो दिना म आयो नामक भजनों से गुंजायमान हो उठा। इसी के साथ भागवत कथा का महाआरती के साथ समापन हुआ।

Home / Bundi / Bhagwat कथा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, सजाई Krishna Sudama Milan की झांकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो