scriptभगवान नृसिंह के चहूंओर गूंजे जयकारें, भक्तों ने लिया आर्शीवाद | bhagavaan nrsinh ke chahoonor goonje jayakaaren, bhakton ne liya aarsh | Patrika News
बूंदी

भगवान नृसिंह के चहूंओर गूंजे जयकारें, भक्तों ने लिया आर्शीवाद

खंभ फाडकऱ जैसे ही भगवान नृसिंह बाहर निकले तो भक्त रोमांचित हो उठे। चहुंओर भगवान के जयकारों की गूंज सुनाई पड़ी। भगवान नृसिंह की एक झलक पाने को लोग आतुर दिखे। अवसर था शुक्रवार को जिलेभर में नृसिंह जयंती का।

बूंदीMay 17, 2019 / 10:25 pm

पंकज जोशी

bhagavaan nrsinh ke chahoonor goonje jayakaaren, bhakton ne liya aarsh

भगवान नृसिंह के चहूंओर गूंजे जयकारें, भक्तों ने लिया आर्शीवाद

बूंदी. खंभ फाडकऱ जैसे ही भगवान नृसिंह बाहर निकले तो भक्त रोमांचित हो उठे। चहुंओर भगवान के जयकारों की गूंज सुनाई पड़ी। भगवान नृसिंह की एक झलक पाने को लोग आतुर दिखे। अवसर था शुक्रवार को जिलेभर में नृसिंह जयंती का।
बूंदी शहर के तिलक चौक स्थित चारभुजा मंदिर के बाहर चारभुजा मंदिर विकास समिति की ओर से शाम को नृसिंह जयंती मनाई गई।खंभ फाडकऱ नृसिंह भगवान आए तो भक्तों ने नृसिंह भगवान का आशीर्वाद लिया।
नृसिंह भगवान का घनश्याम शर्मा व हिरण्यकश्यप राजू सोनी बने। इससे पूर्व पंडित पूरणचंद्र शर्मा ने पूजा-अर्चना की। अंत में भक्तों ने आरती उतारी। भक्तों को ठंडी लस्सी पिलाई गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल पारीक, मंत्री अजय नुवाल, संयोजक विजयशंकर टेलर, मुरली सोनी, अशोक दाधीच, पार्षद मनीष सिसोदिया, गणेशदत्त व्यास, गिरिराज शर्मा आदि मौजूद रहे।
इधर, शहर के नीम का चौहट्टा स्थित कन्हैया जी मंदिर में माहेश्वरी पंचायत संस्थान की ओर से नृसिंह जयंती मनाई गई। भक्त प्रहलाद की भूमिका ओमप्रकाश व हिरण्यकश्यप की भूमिका धन्नालाल ने निभाई। इस दौरान हिरण्यकश्यप ने मंचन दिखाया। इससे पूर्व पंचायत सचिव विजेंद्र माहेश्वरी, आशीष लाठी व गौरव जैथलिया व पंडित राजू शर्मा ने भक्त प्रहलाद की आरती उतारी। इस दौरान सोहन तोषनीवाल, संजय लाठी, नारायण मंडोवरा, महावीर लखोटिया, जगदीश लड्ढा, शिव बहेडिय़ा आदि मौजूद थे।

Home / Bundi / भगवान नृसिंह के चहूंओर गूंजे जयकारें, भक्तों ने लिया आर्शीवाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो