scriptभाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन | Bundi News, Bundi Rajasthan News,BJP Yuva Morcha workers,done in the c | Patrika News
बूंदी

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यहां जिला मुख्यालय पर गुरुवार को पेट्रोल-डीजल में वेट कम करने की मांग को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

बूंदीNov 12, 2021 / 06:51 pm

पंकज जोशी

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बूंदी. भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यहां जिला मुख्यालय पर गुरुवार को पेट्रोल-डीजल में वेट कम करने की मांग को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर जो अधिक वेट लगा रखा, उसने आम जनता की कमर तोड़ दी। शीघ्र ही सरकार इस वेट को कम कर जनता को राहत प्रदान करें। अन्यथा युवा मोर्चा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेगा। यहां भाजपा कार्यकर्ता हायर सैकण्डरी स्कूल मैदान में एकत्र हुए, जहां से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे।
इस दौरान जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल, संयोजक संदीप यादव, बूंदी शहर अध्यक्ष महावीर खंगार, महामंत्री रमेश हाड़ा, निर्मल मालव, सौरभ वर्मा आदि मौजूद रहे।

Home / Bundi / भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो