दो घरों में चोरी का प्रयास, जाग होने पर भागे चोर
हिण्डोली. कस्बे में शनिवार रात को चोरों ने भैरूजी के बरडे पर दो घरों में चोरी करने का प्रयास किया, इस दौरान जाग होने पर चोर भाग गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने भैरूजी का बरड़े पर रहने वाले राजकुमार व मोनू राठौर के घरों में छतों पर चढकऱ चोरी का प्रयास किया। इस दौरान जाग होने पर चोर भाग गए। मोनू राठौर ने बताया कि उनके छत पर ईंटों की दीवार पर चढऩे का प्रयास किया, इस दौरान ईंटे टूटकर गिर गई। एक घर में सीमेंट की चद्दर को खोलने का प्रयास किया, इस दौरान हड़बड़ाहट में चद्दरों की आवाज आने के कारण लोग जागे तो चोर दीवारों से कूदकर फरार हो गए।