scriptCovid-19 Real Heroes : ऐसा जुनून, पीछे नहीं हटे चिकित्सक दम्पती | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Covid-19 Real Heroes,Such passion,Don | Patrika News
बूंदी

Covid-19 Real Heroes : ऐसा जुनून, पीछे नहीं हटे चिकित्सक दम्पती

जिला चिकित्सालय में कार्यरत ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रघुवीर मीणा और उनकी डॉ. पत्नी निर्मला मीणा भी मरीजों की सेवा में पीछे नहीं हट रहीं।

बूंदीApr 06, 2020 / 05:33 pm

पंकज जोशी

Covid-19 Real Heroes :  ऐसा जुनून, पीछे नहीं हटे चिकित्सक दम्पती

Covid-19 Real Heroes : ऐसा जुनून, पीछे नहीं हटे चिकित्सक दम्पती

Covid-19 Real Heroes : ऐसा जुनून, पीछे नहीं हटे चिकित्सक दम्पती
बूंदी. जिला चिकित्सालय में कार्यरत ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रघुवीर मीणा और उनकी डॉ. पत्नी निर्मला मीणा भी मरीजों की सेवा में पीछे नहीं हट रहीं। डॉ. रघुवीर ने बताया कि इस वायरस ने उन्हें घर के लोगों से दूर कर दिया। संक्रमण बेटियों तक नहीं पहुंचे, इसलिए घर के बाहर बालकनी में ही रात गुजारने को मजबूर हैं। डॉ. मीणा जिला चिकित्सालय में आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों के सेम्पल लेने और दर्जनों लोगों की स्क्रिनिंग के बाद वार्ड में नियमित सेवा देने में पीछे नहीं हट रहे। ऐसे वक्त में जब घर-परिवार के लोग भी अपनों से दूरी बनाने से नहीं चूक रहे वहीं, डॉ. रघुवीर घंटों चिकित्सालय में सेवा दे रहे हैं। पत्नी दंत चिकित्सक डॉ. निर्मला मीणा भी मरीजों की सेवा में पीछे नहीं। दोनों पति-पत्नी को अभी यह भी पता नहीं कि घर में दोनों मासूम बेटियों को दोनों वक्त खाना और नाश्ता मिला भी की नहीं। उनकी आठ वर्षीय बेटी भाविना व तीन वर्षीय बेटी विहाना से मिले एक सप्ताह से अधिक हो गया। वह बालकनी में ही रात गुजार रहे हैं।

Home / Bundi / Covid-19 Real Heroes : ऐसा जुनून, पीछे नहीं हटे चिकित्सक दम्पती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो