scriptबूंदी पुलिस ने दिखाती सख्ती : अलग अलग जगह से 14 पटाखा बाइक पकड़ी | bundi news, bundi rajasthan news, cracker bike, action, trouble | Patrika News
बूंदी

बूंदी पुलिस ने दिखाती सख्ती : अलग अलग जगह से 14 पटाखा बाइक पकड़ी

शहर के बाजार और गलियों में अब पटाखा बाइक दौड़ाई तो खैर नहीं होगी। पुलिस ने ऐसी बाइक के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के बाद शनिवार को अलग-अलग जगहों से 14 ऐसी बाइक पकड़ी गई। इनका जुर्माना बनाया गया। मौके पर साइलेंसर खुलवाए।

बूंदीOct 31, 2021 / 05:25 pm

Narendra Agarwal

बूंदी पुलिस ने दिखाती सख्ती : अलग अलग जगह से 14 पटाखा बाइक पकड़ी

बूंदी पुलिस ने दिखाती सख्ती : अलग अलग जगह से 14 पटाखा बाइक पकड़ी

बूंदी. शहर के बाजार और गलियों में अब पटाखा बाइक दौड़ाई तो खैर नहीं होगी। पुलिस ने ऐसी बाइक के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के बाद शनिवार को अलग-अलग जगहों से 14 ऐसी बाइक पकड़ी गई। इनका जुर्माना बनाया गया। मौके पर साइलेंसर खुलवाए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में बढ़ती पटाखा बाइक ने यहां के बाशिंदों को खासा परेशान करके रख दिया। शाम ढलते ही शहर की गलियों और बाजार में पटाखा बाइक का आतंक शुरू हो रहा। इस मामले को राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया। लोगों की परेशानी को उन्हीं की जुबानी में पत्रिका में स्थान
दिया। 20 अक्टूबर के अंक में ‘शाम ढलते ही बूंदी की सडक़ों पर पटाखा बाइकर्स ने छीना चैन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई।

शाम ढलते हीदौड़ा रहे
शहर के नैनवां रोड, देवपुरा क्षेत्र के बाशिंदे इसकी शिकायत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शाम ढलने के बाद इन पटाखा बाइकर्स के दौडऩे से दहशत भरा माहौल बना रहने लग गया।

मौके पर ही खुलवाएंगे
यातायात शाखा के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि बाइक में कम्पनी से लगे साइलेंसर में सामान्य आवाज निकलती है, लेकिन बाइकर्स बाद में मॉडीफाइड साइलेंसर लगवा रहे हैं। जिनमें तेज आवाज के साथ ही पटाखे भी छूटते हैं। इसे खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की श्रेणी का अपराध मानते हुए कार्रवाई कर रहे हैं। यातायात पुलिस सिर्फ चालान ही नहीं काट रही बल्कि अवैध साइलेंसर हटवाकर खुद बाइक मालिक से मिस्त्री के जरिए ओरिजनल साइलेंसर फिट करवा रहे हैं।

एसपी ने दिए सभी थानों को आदेश
पुलिस अधीक्षक जय यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को जिले के सभी थानाधिकारियों व यातायात प्रभारियों को आदेश जारी कर पटाखा बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

Home / Bundi / बूंदी पुलिस ने दिखाती सख्ती : अलग अलग जगह से 14 पटाखा बाइक पकड़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो