scriptपेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का फूटा रोष, जगह-जगह प्रदर्शन | bundi news, bundi rajasthan news, demonstration, congress worker, infl | Patrika News
बूंदी

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का फूटा रोष, जगह-जगह प्रदर्शन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से पेट्रोल पंप शुगर मिल चौराहा पर शुक्रवार को बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया।

बूंदीJun 12, 2021 / 05:12 pm

Narendra Agarwal

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर कांगे्रस का फूटा रोष, जगह-जगह प्रदर्शन

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर कांगे्रस का फूटा रोष, जगह-जगह प्रदर्शन

केशवरायपाटन. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से पेट्रोल पंप शुगर मिल चौराहा पर शुक्रवार को बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुरली मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल कराड़, बृजमोहन शर्मा, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चेतराम नागर, कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश सचिव हफीज शेख आदि मौजूद थे। गुडली के कार्यकर्ताओं ने गुडली के पास भारत नामा के नेतृत्व में पेट्रोल पर प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्षद बद्रीलाल नागर, मुकेश चंदेल, जफर शरीफ ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
नैनवां. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में नैनवां ब्लॉक व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बूंदी रोड पर स्थित एक पेट्रोल पम्प पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन, शहर अध्यक्ष भारतभूषण गौतम, नगरपालिका उपाध्यक्ष आबिद हुसैन, राजेन्द्र गुर्जर, महामंत्री किशनबिहारी योगी, राजेश ठाकोर, इनायत हुसैन आदि शमिल थे।
तालेड़ा. तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में तालेड़ा रिलायंस पेट्रोल पंप के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा ने कहा कि डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि से आमजन व किसानों पर भार पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन में तालेड़ा पंचायत समिति के कांग्रेस नेता रघु शर्मा, चंद्रप्रकाश दाधीच, ब्लॉक संगठन मंत्री प्रेमशंकर राठौर, संजय शृंगी, बृजसुंदर शर्मा, विष्णु मेहरा, महेंद्र पहाडिय़ा आदि मौजूद रहे।
हिण्डोली. केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल व खाद्य पदार्थों में लगातार महंगाई बढ़ोतरी करने के विरोध में शुक्रवार को हिण्डोली ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया व राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। बस स्टैंड के पास स्थित पेट्रोल पंप के बाहर धरने पर बैठ गए व बढ़ती महंगाई रोकने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश झंवर, वरिष्ठ नेता गिरिराज जोशी, ब्लॉक उपाध्यक्ष हनुमान व्यास आदि मौजूद रहे।
लाखेरी. देश में बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों के विरोध में शुक्रवार को कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने कवारी सती चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया।
नगर कांगे्रस कमेटी के तत्वावधान में दर्जनों कांगे्रस पदाधिकारी पार्षद, महिला कांगे्रस की कार्यकर्ता सुभाषनगर चौराहे से रवाना हुए। इस दौरान नगर कांगे्रस अध्यक्ष चौथमल पंचौली, महिला कांगे्रस अध्यक्ष शगुफता पठान, पालिका उपाध्यक्ष लटूर लाल, पार्षद कृष्णमुरारी शर्मा, बद्रीविशाल पंचौली सहित कई कार्यकर्ता व पार्षद शामिल थे।
नोताड़ा. झपायता गांव स्थित पेट्रोल पम्प पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और कांग्रेस के युवा नेता व व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश व्यास के नेतृत्व में देहीखेड़ा थानाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रामेश्वर जुंडवाल आदि मौजूद थे।
करवर. कस्बे में शुक्रवार को कांग्रेस जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने इंद्रगढ़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान इकाई अध्यक्ष बाबूलाल सिणोल्या, पंस सदस्य मिथलेश नागर, कांग्रेस नेता ज्ञानचंद गोयल, लालचंद चंदेल आदि मौजूद थे।
इंद्रगढ़. पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शुक्रवार को यहां कांग्रेस के दो अलग-अलग गुटों में बैठे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ कस्बे के श्री राम चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में एक गुट के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर कार्यवाहक तहसीलदार रवि कुमार शर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

Home / Bundi / पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का फूटा रोष, जगह-जगह प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो