scriptबारिश व अंधड़ से धान की फसल आड़ी | Bundi News, Bundi Rajasthan News,From rain and storm,Paddy crop | Patrika News
बूंदी

बारिश व अंधड़ से धान की फसल आड़ी

हिण्डोली. क्षेत्र के ग्राम पंचायत आरसी खेड़ा व पास के गांवों में मंगलवार रात को बारिश के साथ तेज हवा चलने से धान की फसल आड़ी पड़ गई।

बूंदीSep 24, 2020 / 07:32 pm

पंकज जोशी

बारिश व अंधड़ से धान की फसल आड़ी

बारिश व अंधड़ से धान की फसल आड़ी

बारिश व अंधड़ से धान की फसल आड़ी
हिण्डोली. क्षेत्र के ग्राम पंचायत आरसी खेड़ा व पास के गांवों में मंगलवार रात को बारिश के साथ तेज हवा चलने से धान की फसल आड़ी पड़ गई। इससे फसल को व्यापक नुकसान होने की आशंका है। किसान नेता केसरी लाल यादव ने बताया कि किसानों ने खेतों में धान की फसल तैयार की थी। रात को आए अंधड़ से 60 फीसदी से अधिक फसल आड़ी पड़ गई हैं। यादव ने राज्यमंत्री अशोक चांदना को पत्र भेजकर धान की फसल का सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
केशवरायपाटन. उपखंड में बेमौसम बारिश आने से किसानों के चेहरे की खुशियां गायब हो गई। फसलों को लेकर जो अरमान किसानों ने पाल रखे थे वह बारिश ने धो डाले। सिंचित क्षेत्र में किसानों ने सोयाबीन की कटाई शुरू कर दी है। यहां बुधवार को कस्बे में 1 घंटे तक झमाझम बारिश हुई। किसानों ने बताया कि बारिश से कटी हुई फसलों में नुकसान होगा उसका रंग बिगड़ जाएगा, इससे दाम भी प्रभावित होंगे।

Home / Bundi / बारिश व अंधड़ से धान की फसल आड़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो