scriptमकान की दीवार ढहने से श्रमिक की मौत | Bundi News, Bundi Rajasthan News,House,Wall,The collapse,Labor,The dea | Patrika News
बूंदी

मकान की दीवार ढहने से श्रमिक की मौत

नैनवां कस्बे के वार्ड नम्बर चार में दीवार ढहाते समय दीवार के नीचे दबने एक श्रमिक की मौत हो गई।

बूंदीDec 06, 2019 / 01:02 pm

पंकज जोशी

मकान की दीवार ढहने से श्रमिक की मौत

मकान की दीवार ढहने से श्रमिक की मौत

मकान की दीवार ढहने से श्रमिक की मौत
– पुलिस ने मृर्ग दर्ज कर जांच शुरु की
नैनवां कस्बे के वार्ड नम्बर चार में दीवार ढहाते समय दीवार के नीचे दबने एक श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक 45 वर्षीय किशन सिंह मानपुरा गांव निवासी था। जानकारी के अनुसार वार्ड चार निवासी मुकेश कुमार के मकान के निर्माण का कार्य चल रहा था। मकान के अंदर श्रमिक पुरानी दीवार को ढहा रहा था। इसी दौरान दीवार के मलबे के नीचे दब गया। दीवार ढहने की आवाज आई तो वहां काम कर रहे अन्य लोगों ने श्रमिक को बाहर निकाला और उपचार के लिए चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही मौत हो गई। नैनवां थाना पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर शव कब्जे में लिया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव सपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर मृर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Home / Bundi / मकान की दीवार ढहने से श्रमिक की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो