scriptचम्बल में करवाया नौका विहार | Bundi News, Bundi Rajasthan News,in Chambal,got it done,boat ride | Patrika News
बूंदी

चम्बल में करवाया नौका विहार

उपखंड में शुक्रवार को देर शाम तक जलझूलनी एकादशी उत्साह के साथ मनाई गई। गांव में जुलूस के साथ देव विमान निकाले गए।

बूंदीSep 19, 2021 / 08:06 pm

पंकज जोशी

चम्बल में करवाया नौका विहार

चम्बल में करवाया नौका विहार

चम्बल में करवाया नौका विहार
केशवरायपाटन. उपखंड में शुक्रवार को देर शाम तक जलझूलनी एकादशी उत्साह के साथ मनाई गई। गांव में जुलूस के साथ देव विमान निकाले गए। कस्बे में भगवान केशवराय महाराज के मंदिर पर भगवान का विमान निकाला। चम्बल में नौका विहार करवा कर आरती की गई। कोरोना की वजह से शोभायात्रा नहीं निकाली गई। गांव में कोरोना बचाव की कोई झलक दिखाई नहीं दी। लोगों ने देव विमानों के साथ शोभायात्रा निकाली। मायजा गांव में भगवान जगमोहन के मंदिर से शोभायात्रा निकाली जो कुरेल नदी पहुंची। नदी के तट पर पूजा अर्चना के बाद देव विमान मंदिर पहुंचा जहां आरती कर प्रसाद वितरण किया। क्षेत्र के माधोराजपुरा, भीया, चितावा, लेसरदा, सूनगर, अरनेठा, जलोदा में भी देव विमानों के साथ शोभायात्रा निकाली।
तालेड़ा. कस्बे में शुक्रवार रात को डोल यात्रा एकादशी पर देव विमान की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ग्रामवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। महोत्सव के दौरान कस्बे के वरद हस्त हनुमान मंदिर व ऊपर गांव लक्ष्मीनाथ मंदिर पर देव विमान की विशेष पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। इस दौरान जयकारों के साथ ग्रामवासी शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए ऊपर गांव व चंद्रशेखर कॉलोनी से निकलते समय लोगों ने परिवार के साथ दर्शन किए।
खटकड़. जलझूलनी एकादशी के अवसर पर कस्बे के मंदिरों से देव विमान निकाले। इसकी तैयारियों को लेकर मंदिर समिति के सदस्य और ग्रामीण सुबह से ही जुटे हुए थे। शाम को मुरलीधर मंदिर और चारभुजा लक्ष्मीनाथ मंदिर के देव विमान हाट चोक से एक साथ रवाना हुए जो सडक़ मार्ग से बस स्टैंड होते हुए मेज नदी पर पहुंचे। जहां मंत्रो‘चार के साथ भगवान का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस दौरान मार्ग में ग्रामीणों ने भगवान की पूजा कर आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो