scriptचौदह ग्राम पंचायतों में खाली पड़े ग्राम विकास अधिकारियों के पद | Bundi News, Bundi Rajasthan News,In fourteen gram panchayats,Lying emp | Patrika News
बूंदी

चौदह ग्राम पंचायतों में खाली पड़े ग्राम विकास अधिकारियों के पद

नैनवां पंचायत समिति में ग्राम विकास अधिकारियों की कमी के चलते आधी ग्राम पचायतों में ग्राम विकास अधिकारियों के पद रिक्त पड़े हैं।

बूंदीSep 26, 2020 / 07:43 pm

पंकज जोशी

चौदह ग्राम पंचायतों में खाली पड़े ग्राम विकास अधिकारियों के पद

चौदह ग्राम पंचायतों में खाली पड़े ग्राम विकास अधिकारियों के पद

चौदह ग्राम पंचायतों में खाली पड़े ग्राम विकास अधिकारियों के पद
कनिष्ठ सहायकों के भी तीन चौथाई पद रिक्त
नैनवां. नैनवां पंचायत समिति में ग्राम विकास अधिकारियों की कमी के चलते आधी ग्राम पचायतों में ग्राम विकास अधिकारियों के पद रिक्त पड़े हैं। पंचायत समिति क्षेत्र में 33 ग्राम पंचायतें हैं, जबकि पंचायत समिति में 19 ही ग्राम विकास अधिकारी नियुक्त हैं। इनमें से भी एक ग्राम विकास अधिकारी स्थानान्तरणधीन चल रहा है। 14 ग्राम पंचायतों माणी, बांसी, मरां, सादेड़ा, सुवानिया, बालापुरा, गुढादेवजी, डोकून, जरखोदा, दुगारी, खजूरी, गंभीरा, पीपल्या व सहण में ग्राम विकास अधिकारी क पद रिक्त पड़े हंै। ग्राम विकास अधिकारियों की कमी के चलते दो ग्राम विकास अधिकारियों को तो तीन-तीन ग्राम पंचायतों का चार्ज दे रखा है। डोडी ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल कारपेंटर को डोडी के साथ बांसी व मरां ग्राम पंचायतों का व जजावर के ग्राम विकास अधिकारी रमेशचंद जैन को जजावर के साथ जरखोदा व दुगारी ग्राम पंचायतों का भी कार्यभार संभाल रखा है। इसके अलावा दस ग्राम विकास अधिकारियों को दो-दो ग्राम पंचायतों का अतिरिक्त कार्यसंभाल रखा है। ग्रामीण विकास व पंचायती राज की योजनाओं के संचालन के लिए राज्य सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-दो कनिष्ठ सहायकों के पद स्वीकृत हंै। पंचायत समिति की 33 ग्राम पंचायतों में कनिष्ठ सहायकों के 66 पद स्वीकृत है इसकी तुलना में पंचायत समिति में 18 ही कनिष्ठ सहायक नियुक्त है। कनिष्ठ सहायकों के तो तीन चौथाई पद रिक्त पड़े हैं। ग्राम विकास अधिकारियों व कनिष्ठ सहायकों के पद रिक्त होने से प्रधानमंत्री आवास योजना, नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य सभी प्रकार के कार्य प्रभावित हो रहे है।
कार्यालय में कई प्रमुख अधिकारियों के पद रिक्त
नैनवां पंचायत समिति कार्यालय में भी कई अधिकारियों के पद रिक्त पड़़े हैं। कार्यालय में सहायक लेखाधिकारी के दो पद स्वीकृत हंै। दोनों ही पद रिक्त होने से नैनवां उपकोषाधिकारी गीतमल मीणा को दोनों सहायक लेखाधिकारी को अतिरिक्त चार्ज दे रखा है। उपकोषाधिकारी को उपकोषधिकारी कार्यालय के साथ-साथ पंचायत समिति के सहायक लेखाधिकारी का भी कार्य करना पड़ रहा है। कार्यालय में नरेगा में सहायक अभियंता के दो पद व कनिष्ठ अभियंता का एक पद स्वीकृत है। अभी तीनों ही पद रिक्त पड़े है। इननके अलावा प्रगति प्रसार अधिकारी व तीन पंचायत प्रसार अधिकारियों के भी पद रिक्त हैं।
दो तिहाई हैण्डपम्प मिस्त्रियों के पद रिक्त
नैनवां पंचायत समिति में हैण्डपम्पों की मरम्मत के लिए प्रत्येक पंचायत में एक-एक हैण्डपम्प मिस्त्री के पद स्वीकृत हैं। हैण्उपम्प मिस्त्रीयों के दो तिहाई पद रिक्त पड़े है। हैण्डपम्प मिस्त्रीयों के 33 पदों में से 19 पद रिक्त पड़े है। मिस्त्रियों की कमी के चलते पांच मिस्त्रियों के पास तो तीन-तीन ग्राम पंचायतों के हैण्डपम्प ठीक करने की जिम्मेदारी है। वही नौ हैण्डपम्प मिस्त्रियों के पास दो-दो ग्राम पंचायतों के हैण्डपम्प ठीक करने की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है।
विकास अधिकारी का कहना
नैनवां पंचायत समिति के विकास अधिकारी जतनसिंह गुर्जर का कहना है कि पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारियों व कार्यालय में अधिकारियों के पद रिक्त होने से पंचायती राज योजनाओं का कार्य प्रभावित हो रहा है। अतिरिक्त चार्ज दिया जाकर कार्य करवाना पड़ रहा है।

Home / Bundi / चौदह ग्राम पंचायतों में खाली पड़े ग्राम विकास अधिकारियों के पद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो