scriptवर्तमान में भारत की पीढ़ी फंस रही नशे की लत में | Bundi News, Bundi Rajasthan News,in present,Generation of india,Gettin | Patrika News
बूंदी

वर्तमान में भारत की पीढ़ी फंस रही नशे की लत में

सथूर स्थित जिला कारागृह में सोमवार को आचार्य ज्ञानसागर महाराज संघ की धर्मसभा हुई।

बूंदीFeb 24, 2020 / 10:35 pm

पंकज जोशी

वर्तमान में भारत की पीढ़ी फंस रही नशे की लत में

वर्तमान में भारत की पीढ़ी फंस रही नशे की लत में

वर्तमान में भारत की पीढ़ी फंस रही नशे की लत में
-जिला कारागृह में हुए आचार्य संघ के प्रवचन
बूंदी. सथूर स्थित जिला कारागृह में सोमवार को आचार्य ज्ञानसागर महाराज संघ की धर्मसभा हुई। बंदियों को सम्बोधित करते हुए आचार्य महाराज ने कहा कि वर्तमान में भारत की पीढ़ी नशे की लत में फंस गई।जिसके चलते अपराध बढ़ गए। महाराज ने कहा कि आज के युग में मांसाहार तथा दुव्र्यसन का प्रयोग अधिक हो गया। जिससे लोगों के मानसिक विचार दूषित हो गए। आचार्य ने यहां वर्तमान में फैली घातक बीमारी कोरोना वायरस के बारे में उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस बीमारी का मूल कारण मांसाहार है। 160 बीमारियां ऐसी है, जो मांसाहार के कारण होती है। उन्होंने बंदियों से कहा कि आप नशा छोड़े, मांसाहार का त्याग करें ताकि अपने दिमाग में अच्छे-अच्छे विचार आ सके और अपना व्यवहार भी अच्छा बन सके। प्रवचन के बाद करीब एक दर्जन कैदियों ने दुव्र्यसन व अपराधी भाव त्यागने की शपथ ली। जेल उपाधीक्षक लोक उज्जवल सिंह ने आचार्य संघ की अगवानी की। संचालन अनिता दीदी ने किया। इससे सुबह आचार्य संघ का बड़ानयागांव से मंगल विहार हुआ।
बूंदी नगर में प्रवेश आज
मुनि व्यवस्था समिति के संयोजक सुरेंद्र छाबड़ा ने बताया कि मंगलवार को सुबह 8.30 बजे आचार्य ज्ञानसागर महाराज संघ का बूंदी के चौगान जैन मंदिर में मंगल प्रवेश होगा। बायपास रोड से गाजे बाजे के साथ समाज के लोग आचार्य संघ की आगवानी कर चौगान जैन मंदिर में प्रवेश कराएंगे।

Home / Bundi / वर्तमान में भारत की पीढ़ी फंस रही नशे की लत में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो