scriptपेयजल आपूर्ति के पांच नलकूप लम्बे समय से बंद | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Of drinking water supply,Five tube we | Patrika News
बूंदी

पेयजल आपूर्ति के पांच नलकूप लम्बे समय से बंद

बांसी में जलदाय विभाग के पेयजल आपूर्ति के 5 नलकूप लम्बे समय से बंद होने से ग्रामीणों को 48 घंटे में मिलने वाली पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ रही है। जानकारी के अनुसार जलदाय विभाग द्वारा कस्बे में पेयजल आपूर्ति के लिए लगा रखे 7 नलकूप में से 5 नलकूप बंद है।

बूंदीJan 21, 2021 / 08:45 pm

पंकज जोशी

पेयजल आपूर्ति के पांच नलकूप लम्बे समय से बंद

पेयजल आपूर्ति के पांच नलकूप लम्बे समय से बंद

पेयजल आपूर्ति के पांच नलकूप लम्बे समय से बंद
पानी को लेकर ग्रामीण परेशान
भण्डेड़ा. बांसी में जलदाय विभाग के पेयजल आपूर्ति के 5 नलकूप लम्बे समय से बंद होने से ग्रामीणों को 48 घंटे में मिलने वाली पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ रही है। जानकारी के अनुसार जलदाय विभाग द्वारा कस्बे में पेयजल आपूर्ति के लिए लगा रखे 7 नलकूप में से 5 नलकूप बंद है। कस्बे में जलापूर्ति के 18 जोन बने हुए हैं। देवनारायण के पास लगा नलकूप, पेट्रोल पंप के पास दुगारी रोड पर लगा नलकूप, सीतारामदास बाबा के आश्रम के सामने लगे 2 नलकूप, वन विभाग की नर्सरी के पास लगा नलकूप भी बंद हैं। जलापूर्ति के लिए मात्र 2 नलकूप ही सहारा होने से 9 जोन में एक दिन व 9 जोन में दूसरे दिन जलापूर्ति की जाती है। एक दिन छोडकऱ एक दिन में दी जाने वाली पेयजलापूर्ति का भी समय निर्धारित नहीं है। लोगों को दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनोज नागर का कहना है कि पेयजल आपूर्ति का समय निश्चित करवाया जाएगा व बंद पड़े नलकूपों को भी जल्द ही दुरुस्त करवा दिया जाएगा।

Home / Bundi / पेयजल आपूर्ति के पांच नलकूप लम्बे समय से बंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो