scriptभगवान पुष्पदंत के निर्वाण कल्याणक पर चढ़ाया निर्वाण लड्डू | Bundi News, Bundi Rajasthan News,of Lord Pushpadanta,on nirvana kalyan | Patrika News
बूंदी

भगवान पुष्पदंत के निर्वाण कल्याणक पर चढ़ाया निर्वाण लड्डू

जैन समाज के दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन जिनालयों में उत्तम सत्य धर्म की आराधना की गई। संगीतय धुनों के बीच भक्ति भाव के साथ नृत्य किए। मंडलजी के समक्ष पूजा-अर्चना की गई।

बूंदीSep 15, 2021 / 08:24 pm

पंकज जोशी

भगवान पुष्पदंत के निर्वाण कल्याणक पर चढ़ाया निर्वाण लड्डू

भगवान पुष्पदंत के निर्वाण कल्याणक पर चढ़ाया निर्वाण लड्डू

भगवान पुष्पदंत के निर्वाण कल्याणक पर चढ़ाया निर्वाण लड्डू
दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की आराधना की
बूंदी. जैन समाज के दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन जिनालयों में उत्तम सत्य धर्म की आराधना की गई। संगीतय धुनों के बीच भक्ति भाव के साथ नृत्य किए। मंडलजी के समक्ष पूजा-अर्चना की गई। भगवान के शांतिधारा-अभिषेक की। पर्व के पांचवें दिन पुष्पदंत भगवान के निर्वाण कल्याणक पर जयकारों के बीच निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। 48 दीपकों से महाआरती उतारी।
बूंदी शहर के देवपुरा 1008 संभवनाथ दिगंबर जैन चौबीसी मंदिर में चल रहे पर्युषण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह भगवान के अभिषेक-शांतिधारा की गई। इसके प्रश्चात संगीतमय मंडल विधान हुआ। जिसमें भजनों पर भगवान के जयकारों के बीच नृत्य किए। पुष्पदंत भगवान के निर्वाण कल्याणक पर समाजबंधुओं ने निर्वाण लड्डू चढ़ाया। जिसका सौभाग्य पदम कुमार राहुल हरसेरा परिवार को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही लड्डू बनाओ प्रतियोगिता में कनक पाटनी प्रथम, सीमा ठग द्वितीय व मंजू कोटिया तृतीय रही। पंडित अक्षय शास्त्री के प्रवचन हुए। संचालन सीमा कोटिया ने किया। आभार मुख्य संयोजक कमल कोटिया व आयुष जैन ने जताया।
जैन धर्म पर आधारित तंबोला प्रतियोगिता
नागदी बाजार स्थित जैन पंचायत भवन में दशलक्षण पर्व के तहत सांगानेर से आए पंडित रवि शास्त्री के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई। नित्य नियम एवं विधान पूजन दिन में बच्चों की कक्षा और शाम को आरती प्रवचन प्रश्न मंच और सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास से हुए। संयोजक सुनीता हरसोरा ने बताया जैन धर्म पर आधारित तंबोला प्रतियोगिता में प्रथम मोक्ष अनिल जैन, दूसरा मोक्ष हर्षित जैन व तृतीय मोक्ष शशि कोटिया ने प्राप्त किया। संचालन मंत्री अनीता हरसोरा ने किया। आभार अध्यक्ष प्रेमलता ठग ने जताया। इधर, नेमीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा।
लघु नाटिका में दी एक से बढकऱ एक प्रस्तुति
दिगंबर जैन खंडेलवाल (सरावगी) समाज की ओर से दशलक्षण पर्व पर ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई। महिला मंंडल की ओर से ऑनलाइन लघु नाटिका कराई गई।
जिसमें 10 गु्रपों ने भाग लेकर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता प्रभारी एकता पापड़ीवाल व सुमन बाकलीवाल ने बताया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर निर्मला पाटनी एंड पार्टी ने संयुक्त परिवार का महत्व, द्वितीय स्थान पर जैन युवा संगठन ने पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया और तृतीय स्थान पर गंगवाल एंड पार्टी नशा मोबाइल पर आधारित लघु नाटिका के माध्यम से संदेश दिया। समाज के अध्यक्ष रविंद्र काला ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। पूजा पाटनी ने मंगलाचरण किया।
सत्य की राह पर चलने का दिया संदेश
बड़ानयागांव. कस्बे के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर मंगलवार को दशलक्षण पर्व के तहत जैन समाज की ओर से पांचवा पर्व सत्य धर्म का पूजन कर मनुष्य को सत्य की राह पर चलने का संदेश दिया। मंदिर पर शांति धारा, कलश भक्तामर विधान पूजन के साथ व्रत उपवास रखे गए। इस दौरान गणेश लाल जैन, राजेंद्र कुमार जैन, अजय कुमार शांतिलाल जैन आदि मौजूद रहे।
श्रीजी का किया कलशाभिषेक
खटकड़. पर्युषण पर्व के तहत मंगलवार को कस्बे के जिनालयों में धार्मिक आयोजन जारी रहे। सुबह श्रीजी का कलशाभिषेक व शांतिनाथ भगवान की शांतिधारा की गई। समाज के महावीर धानोत्या, अशोक चवरिया, कपिल धानोत्या आदि ने बताया कि पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म पूजा, सोलह कारण पूजा, पुष्पदंत भगवान की पूजा की गई। शाम को भगवान महावीर की आरती के बाद बच्चों के बीच प्रतियोगिता हुई।
मन में पवित्रता ही उत्तम सत्य धर्म
कापरेन. दशलक्षण पर्युषण पर्व के पांचवे दिन मंगलवार को कस्बे के दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर, नसिया मन्दिर, श्रेयांशनाथ चैत्यालय, रोटेदा कस्बे के अतिप्राचीन पाŸवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर आदि मन्दिरों में सुबह नित्य श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा हुई। बाद में उत्तम सत्य धर्म पूजा, पाŸवनाथ भगवान पूजा, पद्मप्रभु भगवान पूजा आदि हुए। इस मौके पर लालचंद पापड़ीवाल, अशोक पापड़ीवाल, दीपक शाह , नरेन्द्र कुमार पटवारी, कुंदन आदि मौजूद थे।
अभिषेक शांतिधारा हुई
देई. कस्बे में स्थित अग्रवाल दिगम्बर जैन नसिया मंदिर में दशलक्षण पर्व के पांचवे दिन उतम सत्य धर्म का पूजन हुआ। मंदिर प्रवक्ता दीपक जैन दुगारी वाले ने बताया कि इससे पूर्व अभिषेक व शांतिधारा हुई।
करवर. कस्बे में मंगलवार को दिगम्बर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व को पांचवे दिन उत्तम सत्य महापर्व के रूप में मनाया। प्रात: दिगंबर जैन मंदिर में मंगलाष्टक, अभिषेक, वृहद् शांतिधारा व नित्य पूजन विधान किया गया। शांतिधारा के पुण्यार्जक महावीर प्रसाद जैन, ऋषभ जैन, पंकज जैन, नितेश कुमार जैन रहे।
उत्तम सत्य धर्म के बारे में बताया
नैनवां. पर्युषण महापर्व के पांचवे दिन खंडेलवाल सरावगी तेरह पंथ जैन मन्दिर में भगवान की पूजन, अभिषेक शांतिधारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पं. अभिषेक जैन ने उत्तम सत्य धर्म के बारे में बताया। बस स्टैण्ड स्थित शांतिवीर धर्मस्थल व नेमिनाथ मन्दिर में भी पर्युषण पर्व के कार्यक्रम चल रहे है।
नोताड़ा. पर्युषण पर्व के पंचम दिन सुपाŸवनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर घाट का बराना में श्रीजी का अभिषेक कर शांति धारा की गई। शान्तिधारा के पुण्यार्जक महेश कुमार बरमुंडा परिवार रहा। कार्यक्रम में वीरेंद्रकुमार, राजेन्द्र कुमार, कोमल कुमार, महेश कुमार उपस्थित रहे।

Home / Bundi / भगवान पुष्पदंत के निर्वाण कल्याणक पर चढ़ाया निर्वाण लड्डू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो