scriptभगवान शिव की विशेष पूजा का महीना सावन 29 दिन का होगा | Bundi News, Bundi Rajasthan News,of lord shiva,special worship month,S | Patrika News
बूंदी

भगवान शिव की विशेष पूजा का महीना सावन 29 दिन का होगा

भगवान शिव की विशेष पूजा का महीना सावन इस बार 29 दिन का ही होगा।

बूंदीJul 25, 2021 / 08:24 pm

पंकज जोशी

भगवान शिव की विशेष पूजा का महीना सावन 29 दिन का होगा

भगवान शिव की विशेष पूजा का महीना सावन 29 दिन का होगा

भगवान शिव की विशेष पूजा का महीना सावन 29 दिन का होगा
बूंदी. भगवान शिव की विशेष पूजा का महीना सावन इस बार 29 दिन का ही होगा। 25 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण कृष्णपक्ष की द्वितीया और शुक्लपक्ष की नवमी तिथि का क्षय हो रहा है। लेकिन कृष्णपक्ष में छठ तिथि दो दिन रहेगी। इससे कृष्णपक्ष तो पूरे 15 दिन का होगा, लेकिन शुक्लपक्ष 14 दिन का ही रहेगा। इधर, शिवालयों में पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गई।
पांचवां महीना सावन 22 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन महीना रविवार से शुरू होकर रविवार को ही खत्म होगा। कई विशेष शुभ योग भी आएंगे। महामारी के संक्रमण से बचने के लिए घर पर ही भगवान शिव की पूजा की जा सकती है। ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया कि सावन के माह में भगवान शंकर की पूजा करने से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है और भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भगवान शंकर की कृपा से शनि की महादशा से भी मुक्ति मिल जाती है। इस समय मकर, कुंभ, धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन, तुला राशि पर शनि की ढैया चल रही है। शनि की साढ़ेसाती और ढैया से पीडि़त लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति के लिए भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए। सावन के महीने में रोजाना शिव चालीसा का पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
‘चंद्रमा को नियंत्रित करते है महादेव’ इसलिए सावन के सोमवार का महत्व
सावन का महीना भगवान शिव की उपासना का महीना माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से सभी तरह की मनोकामना पूरी होती है। सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा करने के लिए विशेष दिन माना जाता है। ऐसे में सावन के महीने में सोमवार का महत्व काफी बढ़ जाता है। सावन के सोमवार का व्रत रखने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से सभी तरह की मन्नतें जरूर पूरी होती है। ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया कि चंद्रमा को नियंत्रण करते भगवान शिव क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में सोमवार का दिन चंद्र ग्रह का दिन होता है और चंद्रमा के नियंत्रक भगवान शिव है। ऐसे में इस दिन पूजा करने से न केवल चंद्रमा बल्कि भगवान शिव की कृपा भी मिल जाती है। कोई भी व्यक्ति जिसको स्वास्थ्य की समस्या हो, विवाह में दिक्कत आ रही हो या दरिद्रता छायी हो अगर सावन के हर सोमवार को विधि पूर्वक भगवान शिव की आराधना करता है तो तमाम समस्याओं से मुक्ति पा सकता है। सोमवार और शिवजी के संबंध के कारण ही मां पार्वती ने सोलह सोमवार का उपवास रखा था। सावन का सोमवार विवाह और संतान की समस्याओं के लिए अचूक माना जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो