scriptबिजली आपूर्ति 12 घंटे बाद बहाल हुई | Bundi News, Bundi Rajasthan News,power supply,12 hours later,restored | Patrika News
बूंदी

बिजली आपूर्ति 12 घंटे बाद बहाल हुई

शहर के लंका गेट रोड स्थित मधुवन कॉलोनी की बिजली आपूर्ति लगभग 12 घंटे बाद बहाल हुई। यहां शुक्रवार रात को लगभग 9.30 बजे वोल्टेज की समस्या होने के बाद रात 10 बजे बिजली गुल हो गई।

बूंदीJun 13, 2021 / 09:09 pm

पंकज जोशी

बिजली आपूर्ति 12 घंटे बाद बहाल हुई

बिजली आपूर्ति 12 घंटे बाद बहाल हुई

बिजली आपूर्ति 12 घंटे बाद बहाल हुई
बूंदी. शहर के लंका गेट रोड स्थित मधुवन कॉलोनी की बिजली आपूर्ति लगभग 12 घंटे बाद बहाल हुई। यहां शुक्रवार रात को लगभग 9.30 बजे वोल्टेज की समस्या होने के बाद रात 10 बजे बिजली गुल हो गई। इसके उपरांत शहर के जयपुर विद्युत वितरण निगम के कनिष्क अभियंता हरीश गुप्ता को फोन पर सूचना की।
तकनीकी कर्मचारियों ने अलग-अलग समय पर दो बार बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए किए सारे प्रयास असफल साबित हुए। जिसके चलते क्षेत्रवासियों को पूरी रात गर्मी में बितानी पड़ी। अधिकांश घरों के इन्वर्टर भी बंद हो गए। जिससे भीषण गर्मी में छोटे बच्चों का बुरा हाल हो गया। देर रात तक लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर गलियों में आ गए।
शनिवार सुबह सात बजे फिर से सहायक अभियंता अजय सोनी को समस्या से अवगत कराकर तत्काल बिजली आपूर्ति करने को कहा। इसके बाद 8 बजे तकनीकी कर्मचारियों ने उच्च क्षमता की केबल डालने का कार्य शुरू किया। तब करीब 4 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

Home / Bundi / बिजली आपूर्ति 12 घंटे बाद बहाल हुई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो