scriptबाड़े की भूमि के विवाद में हुए झगड़े में पांच घायल | Bundi News, Bundi Rajasthan News, Quarrel, Controversy, Wounded, Hospi | Patrika News
बूंदी

बाड़े की भूमि के विवाद में हुए झगड़े में पांच घायल

थाना क्षेत्र के भैंसों का नयागांव में बाड़े की भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने से कोटा रैफर किया है।

बूंदीJun 18, 2020 / 11:36 am

Narendra Agarwal

बाड़े की भूमि के विवाद में हुए झगड़े में पांच घायल

बाड़े की भूमि के विवाद में हुए झगड़े में पांच घायल

एक घायल कोटा रैफर
नैनवां. थाना क्षेत्र के भैंसों का नयागांव में बाड़े की भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने से कोटा रैफर किया है। झगड़े की सूचना मिलते ही थाने से एएसआई ताराचंद पुलिस जाप्ते के साथ भैंसों का नयागांव पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए नैनवां सीएचसी में भिजवाया। एएसआई ने बताया कि बाड़े की भूमि के विवाद को लेकर दूसरे पक्ष ने महावीर व उसकी मां गलकूबाई पर हमला कर दिया। दोनों घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। घायल महावीर की हालत गंभीर होने से कोटा रैफर किया है। मां-बेटे पर हमला करने के आरोप में तीन महिलाओं सहित चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। झगड़े में दूसरे पक्ष की एक महिला व उसकी दो पुत्रियों के मामूली चोटे आई है। जिनकी ओर से दी रिपोर्ट की जांच की जा रही है।

Home / Bundi / बाड़े की भूमि के विवाद में हुए झगड़े में पांच घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो