scriptगाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Sing songs,Taken out with,Kalash Yatr | Patrika News
बूंदी

गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

नोताडा. कस्बे मे स्थित महादेव मंन्दिर पर प्रत्येक महिने होने वाले वार्षिक जागरण पूरे होने पर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई।

बूंदीFeb 21, 2020 / 09:13 pm

पंकज जोशी

गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा
नोताडा. कस्बे मे स्थित महादेव मंन्दिर पर प्रत्येक महिने होने वाले वार्षिक जागरण पूरे होने पर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगा मैया व कलशों का पूजन किया गया और 71 महिलाओं को कलश धारण करवाए गए। इसके बाद डीजे की धुन पर महिलाएं व पुरुष नाचते, गाते हुए प्रमुख रास्ते से होते हुए महादेव मन्दिर पर पहुंचे। बाद में महादेव का अभिषेक किया गया।


भण्डेड़ा.गुढासदावृर्तियां में शुक्रवार को हलरमलर महादेव की वार्षिक तिथिबंधन पूर्णाहुति के अवसर पर कलशयात्रा निकाली गई।
जानकारी के अनुसार गांव में हलरमलर महादेव की तिथिबंधन की पुर्णाहुति के अवसर पर ग्रामीण महिलाएं रंगबिरंगें परिधानों में सजधजकर देई रोड स्थित कंकाली माता मन्दिर पर पहुंची, जहां पर गंगा के भैरव की विधिवत पूजा अर्चना की। 51 महिलाएं सिर पर कलश लेकर मुख्य सडक़ से डीजे के साथ रवाना हुई। गांव के मुख्य मार्ग से कलशयात्रा प्रवेश लेते हुए गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने कलशयात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। कलशयात्रा हलरमलर महादेव के पुर्णाहुति स्थल पर पहुंची। जहां महाआरती की दोपहर को तिथिबंधन के अवसर पर पण्डित भंवरलाल शर्मा के द्वारा ग्रामीणों से मन्त्रोच्चार के साथ हवनकुंड में आहुतियां दिलवाई गई। शाम को प्रसादी वितरण के साथ वार्षिक तिथिबंधन की पूर्णाहुति हुई।

Home / Bundi / गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो