महावीर प्रसाद लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने
बूंदी. राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को यहां भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदेश महामंत्री घनश्याम शर्मा थे। जिलाध्यक्ष पद पर महावीर प्रसाद शर्मा, महामंत्री अशोक नागर, सभाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष हरीश दुबे, जिला महिला महामंत्री विमला शर्मा, संयुक्त मंत्री बिरधीलाल सैनी को चुना। नवनिर्वाचित पदाधिकरियों को प्रदेश महामंत्री शर्मा ने शपथ दिलाई। इस दौरान हिण्डोली शाखा अध्यक्ष श्रवण गोचर, महामंत्री गजराज वर्मा, नैनवां अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महामंत्री श्याम सुन्दर शर्मा, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।