scriptपढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी | Bundi News, Bundi Rajasthan News,studies,sport,The activities,Necessar | Patrika News
बूंदी

पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी

केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया।

बूंदीDec 06, 2019 / 08:23 pm

पंकज जोशी

पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी

पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी

बूंदी. केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर रुक्मणि रियार थी।यहां बच्चों ने प्राकृतिक वेशभूषा में विशाल गर्जना के साथ जिला कलक्टर का स्वागत किया।
समारोह में कलक्टर रियार ने कहा कि विद्यालय में आयोजित विविध गतिविधियों से बच्चों को अनेक क्षेत्रों में आगे जाने का अवसर मिलता है। पढ़ाई के साथ ही खेल गतिविधियां भी जरूरी है। कलक्टर ने रस्सी दौड़, रिले रेस, फॉग रेस में विजेता बालकों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। समारोह में प्राचार्य पुष्पेन्द्र सिंह ने विद्यालय कि उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर छात्रों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मोनिका गुप्ता, मोनिका सिंह एवं मनप्रीत कौर के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने चक दे इण्डिया एवं एरोबिक्स गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया।
शिक्षकों की दौड़ में गिरिराज मीना प्रथम, अमित कुमार तिवारी द्वितीय, किशन गोपाल मीना एवं तृतीय स्थान पर सुशील तथा अभिभावक दौड़ में लक्ष्मी मीना प्रथम, सुमन मीना द्वितीय एवं अनीता मीना तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत शिक्षक किशन गोपाल मीना ने किया। खेल शिक्षक शिवचरण खंडेलवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Home / Bundi / पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो