scriptनुकसान का सर्वे करवा मुआवजा देने की मांग | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Survey of losses,To be compensated,de | Patrika News
बूंदी

नुकसान का सर्वे करवा मुआवजा देने की मांग

सिंचित क्षेत्र में हुई बारिश से हुए नुकसान का सर्वे प्रशासन ने अब तक शुरू नहीं किया है। इससे किसान चिंतित हैं।

बूंदीSep 29, 2020 / 06:44 pm

पंकज जोशी

नुकसान का सर्वे करवा मुआवजा देने की मांग

नुकसान का सर्वे करवा मुआवजा देने की मांग

नुकसान का सर्वे करवा मुआवजा देने की मांग
केशवरायपाटन. सिंचित क्षेत्र में हुई बारिश से हुए नुकसान का सर्वे प्रशासन ने अब तक शुरू नहीं किया है। इससे किसान चिंतित हैं। किसानों ने सोयाबीन, धान, मक्का, उड़द, मूंग में हुए नुकसान का सर्वे करवाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत तुरंत मुआवजा दिलाने की मांग की है। क्षेत्र में बारिश है धान की फसल आड़ी पडऩे से किसान चिंतित हैं। खेतों में पानी भरा है। उड़द, मूंग की फसलें बेकार हो चुकी हैं। रंगराजपुरा के किसान कन्हैया लाल मीणा ने बताया कि बारिश ने तबाही मचा दी, लेकिन प्रशासन सुध नहीं ले रहा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भगवान मलिक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिंचित क्षेत्र में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसान नेता सर्वजीत सिंह ने बताया कि किसानों ने फसलों के लिए जो खर्चा किया था वह भी अब निकलना मुश्किल हो गया है। अरनेठा के किसान महावीर गुप्ता ने बताया कि एक तरफ तो केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की घोषणा कर रही है, वहीं दूसरी और किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के साथ संघर्ष करना पड़ रहा है।

Home / Bundi / नुकसान का सर्वे करवा मुआवजा देने की मांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो