scriptखेत पर बने मकान से अज्ञात चोरों ने उड़ाए जेवरात व कपड़े | Bundi News, Bundi Rajasthan News, theft, police, crime, gold and silve | Patrika News
बूंदी

खेत पर बने मकान से अज्ञात चोरों ने उड़ाए जेवरात व कपड़े

राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी के पास क्रेसर प्लांट मार्ग पर स्थित एक मकान से अज्ञात चोरों ने जेवरात व कपड़े उड़ा लिए। जानकारी के अनुसार कल्याण माली कुएं पर मकान बना कर खेत की रखवाली

बूंदीFeb 20, 2020 / 12:15 pm

Narendra Agarwal

खेत पर बने मकान से अज्ञात चोरों ने उड़ाए  जेवरात व कपड़े

खेत पर बने मकान से अज्ञात चोरों ने उड़ाए जेवरात व कपड़े

जजावर. राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी के पास क्रेसर प्लांट मार्ग पर स्थित एक मकान से अज्ञात चोरों ने जेवरात व कपड़े उड़ा लिए। जानकारी के अनुसार कल्याण माली कुएं पर मकान बना कर खेत की रखवाली करता है।बुधवार रात को अज्ञात चोरों ने मकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के समय कल्याण माली मकान के पास ही स्थित टपरी के नीचे सो रहा था। मकान में कोई नही था। जब चोर टपरी के समीप आए तो कल्याण की अचानक नींद खुली।जिसके बाद चोर भाग गए।जिसका कुछ दूरी तक दौडकऱ पीछा भी किया। चोरी करने वाले दो जने बताए जा रहे है। मकान मालिक ने बताया चोर ने सौ ग्राम चांदी के पायजेब, डेढ़ सौ ग्राम चांदी के कंगन व खुंगाली, तीन हजार रुपए की चांदी की चैन, कपड़े व चार किलो घी चोरी की है। क्षेत्र में चोरी की घटना होने से ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र चोरों को िगरफ्तार करने की मांग की।

Home / Bundi / खेत पर बने मकान से अज्ञात चोरों ने उड़ाए जेवरात व कपड़े

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो