scriptनदी में फेंका कलेजे का टुकड़ा, नहीं पसीजा दिल | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Thrown into the river,Very dear,No sw | Patrika News
बूंदी

नदी में फेंका कलेजे का टुकड़ा, नहीं पसीजा दिल

गेण्डोली थाना क्षेत्र के जयस्थल के निकट कुरैल नदी में बुधवार सुबह नवजात कन्या का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

बूंदीDec 03, 2020 / 07:49 pm

पंकज जोशी

नदी में फेंका कलेजे का टुकड़ा, नहीं पसीजा दिल

नदी में फेंका कलेजे का टुकड़ा, नहीं पसीजा दिल

नदी में फेंका कलेजे का टुकड़ा, नहीं पसीजा दिल
जयस्थल के निकट कुरैल नदी में मिला नवजात कन्या का शव
गेण्डोली पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, ग्राम पंचायत ने दफनाया
बूंदी. गेण्डोली थाना क्षेत्र के जयस्थल के निकट कुरैल नदी में बुधवार सुबह नवजात कन्या का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव नदी में बहता हुआ आया जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। बाद में सूचना पर गेण्डोली थाना पुलिस ने पहुंचकर कापरेन चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया। जिसमें उसके कन्या होने की पुष्टि हुई।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे नदी में मासूम का शव बहता हुआ दिखाई पड़ा। तब किनारे पर नहा रहे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। सरपंच शुभांग दौराश्री की सूचना पर गेण्डोली थानाधिकारी विजय सिंह मौके पर पहुंचे और शव को लेकर कापरेन चिकित्सालय गए। पोस्टमार्टम में चिकित्सकों ने शव कन्या का होने की जानकारी दी। शव तीन-चार दिन पुराना बताया। उसके शरीर से जन्म के वक्त ही नदी में फेंकने की पुष्टि हुई है। उसे मछलियों ने नोंचा हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद ग्राम पंचायत की मदद से उसे जयस्थल में दफनाया गया। थानाधिकारी सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इस दौरान ग्रामीण दयाराम बैरवा, मांगीलाल वाल्मीकि, बृजेश शर्मा, रिंकु सोनी, बाबूलाल मेघवाल आदि मौजूद थे।

Home / Bundi / नदी में फेंका कलेजे का टुकड़ा, नहीं पसीजा दिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो