भाजपा कापरेन ग्रामीण मंडल का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर बोरदा माल गांव के अनगन महाराज मन्दिर परिसर पर शुरू हुआ।
बूंदी•Feb 26, 2021 / 05:13 pm•
Narendra Agarwal
प्रशिक्षण शिविर में दी संघ व जनसंघ की जानकारी
कापरेन. भाजपा कापरेन ग्रामीण मंडल का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर बोरदा माल गांव के अनगन महाराज मन्दिर परिसर पर शुरू हुआ। इस दौरान प्रथम सत्र वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रजबाला गुप्ता थी।
अध्यक्षता केशवरायपाटन प्रधान विरेन्द्र सिंह हाडा ने की। सत्र में वक्ता ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर विचार रखे। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता डॉ सत्यनारायण गौतम थे। अध्यक्षता पूर्व उप प्रधान रमेश शर्मा ने की। सत्र में संघ व जनसंघ की जानकारी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के कर्तव्य के बारे में बताया। तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष छीतर लाल राणा रहे और अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य अभिलाषा जैन ने की। शिविर में प्रान्तीय अध्यक्ष भारत विकास परिषद के सूर्य प्रकाश बागला, राजकुमार बागला, पुरुषोत्तम मंगल एवं रूपचंद ने व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास पर जानकारी दी। संचालन सन्तोष शृंगी ने किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष तेज नारायण दुबे, जिला आईटी सहसंयोजक प्रवीण सिंह सिसोदिया, पंचायत समिति सदस्य विवेक नागर, हेमराज नागर, जगदीश गोस्वामी आदि जिला एवं मंडल पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।