scriptWeather alert : अलसुबह से छाया रहा घना कोहरा, हाइवे पर हेड लाइट जलाकर रैंगते रहे वाहन | bundi news, bundi rajasthan news, weather alert, fog, ons, crops, farm | Patrika News
बूंदी

Weather alert : अलसुबह से छाया रहा घना कोहरा, हाइवे पर हेड लाइट जलाकर रैंगते रहे वाहन

बूंदी. जिले में गुरुवार को अत्यधिक गलन के बीच कोहरा छाया रहा। घना कोहरा छाने के चलते अलसुबह हाइवे पर वाहन रैंगते नजर आए।

बूंदीJan 13, 2022 / 04:30 pm

Narendra Agarwal

Weather alert :  अलसुबह से छाया रहा घना कोहरा, हाइवे पर हेड लाइट जलाकर रैंगते रहे वाहन

Weather alert : अलसुबह से छाया रहा घना कोहरा, हाइवे पर हेड लाइट जलाकर रैंगते रहे वाहन

weather alert News : बूंदी. जिले में गुरुवार को अत्यधिक गलन के बीच कोहरा छाया रहा। घना कोहरा छाने के चलते अलसुबह हाइवे पर वाहन रैंगते नजर आए। सुबह नौ बजे तक भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। फसलों पर ओंस की बूंदे जम गई। लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। बाद में धूप खिली, लेकिन तपिश कम होने के चलते लोग ठिठुरते रहे।


नोताडा.कस्बे सहित क्षेत्र में आज गुरुवार अलसुबह से ही भयंकर कोहरा छाया रहा जिससे कुछ दुरी का भी नजर नहीं आ रहा है । वहीं कोहरे के कारण फसलों पर औस कि बुंदे जम गई तो लोहे के टीन शेडों से बारिश कि तरह पानी टपकता रहा। उधर कोहरे के कारण कोटा दोसा मेघा हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों ने हेडलाइट जलाकर गुजर रहे हैं तो वाहनों कि रफ्तार कम रही। रेंग रेंग कर चलते नजर आए। कोहरे से गलन बढ़ी है हाथ पैरों में ठिठुरन बनी हुई है। वहीं हांड कंमकपाने वाली सर्दी पड़ रही है। किसान श्रीकिशन मीणा, मदनलाल ,ने बताया कि कोहरा पडऩे व सर्दी बढऩे से गैंहू कि फसल में फायदा होगा।


रामगंजबालाजी. कोहरे का आलम यह रहा कि सुबह 9 बजे तक सूर्य देव के दर्शन ग्रामीण अंचल में नहीं हुए।वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर निकलने वाले वाहन चालकों को लाइट जलाकर वाहनों को चलाना पड़ा। हालांकि कोहरे के चलते वाहन चालकों को सतर्कता बरतनी पड़ी। खासकर दुपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के साथ ओस की बरस रही बूंदों से बार-बार वाहन चालकों के वाहनों के शीशों के आगे पानी जमता रहा। वही दुपहिया वाहन चालकों के कोहरे से कपड़े भीगते नजर आए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो