30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MI vs SRH: सूर्यकुमार ने विस्‍फोटक शतक ठोक लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, सचिन समेत इन दिग्गजों को पछाड़ा

MI vs SRH: सूर्यकुमार यादव के विस्‍फोटक शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। सूर्या ने इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या का मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक आईपीएल शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिए।

2 min read
Google source verification

MI vs SRH: आईपीएल 2024 के 55वें मुकाबले में सोमवार रात वानखेड़े स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव ने विस्‍फोटक शतक जड़कर ये साबित कर दिया कि उन्हें टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज क्यों कहा जाता है। उनके नाबाद शतक की बदौलत ही मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 16 गेंद शेष रहते 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। ये सूर्या का सीजन का पहला शतक है, क्योंकि वह चोट के चलते शुरुआती मैैचों में खेलने से चूक गए थे। सूर्यकुमार ने 51 गेंदों पर 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 200 के स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 102 रन बनाए। उनकी इस अद्भुत पारी को देख सनराइजर्स के खिलाड़ी हैरान रह गए और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

सूर्या ने तोड़े कई रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव इस पारी के साथ रोहित शर्मा के बाद आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले दूसरे एमआई बल्लेबाज भी बन गए। इसके साथ ही उन्‍होंने सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या का मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक आईपीएल शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिए।

मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक आईपीएल शतक

2 - रोहित शर्मा
2 - सूर्यकुमार यादव*
1 - सचिन तेंदुलकर
1 - सनथ जयसूर्या
1 - लेंडल सिमंस
1 - कैमरून ग्रीन

आईपीएल रन-चेज़ में चौथे विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

144 - गुरकीरत सिंह और एस हेटमायर (आरसीबी) बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2019
143* - तिलक वर्मा और सूर्यकुमार (एमआई) बनाम एसआरएच, वानखेड़े, 2024*
131 - एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल (आरसीबी) बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2012
130* - डी मिलर और आर सतीश (पीबीकेएस) बनाम आरसीबी, मोहाली, 2013

नंबर 4 या उससे नीचे सबसे ज्यादा टी20 शतक

5 - ग्लेन मैक्सवेल
4 - डेविड मिलर
4 - सूर्यकुमार यादव*
3 - दासुन शंका

एमआई के लिए चौथे या उससे कम विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

143* - तिलक वर्मा और सूर्यकुमार बनाम एसआरएच, वानखेड़े, 2024*
131* - सी एंडरसन और आर शर्मा बनाम केकेआर, कोलकाता, 2015
122* - के पोलार्ड और ए रायडू बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2012
119 - ईशान किशन और के पोलार्ड बनाम आरसीबी, दुबई, 2020

टी20 में सर्वाधिक शतक (भारतीय)

9 - विराट कोहली
8 - रोहित शर्मा
6 - ऋतुराज गायकवाड़
6 - केएल राहुल
6 - सूर्यकुमार यादव*

एक आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक व्यक्तिगत शतक

2024 में 12*
2023 में 12
2022 में 8
2016 में 7