scriptशर्तों के साथ समाप्त हुई पालिका कर्मचारियों की हड़ताल | Bundi News, Bundi Rajasthan News,with conditions,ended,Municipal worke | Patrika News
बूंदी

शर्तों के साथ समाप्त हुई पालिका कर्मचारियों की हड़ताल

नगरपालिका के कर्मचारी व पार्षद के बीच हुई कहासुनी व मारपीट के मामले को लेकर पिछले चार दिनों से चल रही हड़ताल व धरना प्रदर्शन समझाइश के बाद शनिवार को समाप्त हो गया।

बूंदीOct 24, 2021 / 08:47 pm

पंकज जोशी

शर्तों के साथ समाप्त हुई पालिका कर्मचारियों की हड़ताल

शर्तों के साथ समाप्त हुई पालिका कर्मचारियों की हड़ताल

शर्तों के साथ समाप्त हुई पालिका कर्मचारियों की हड़ताल
चार दिन बाद लौटे काम पर, मुकदमा जारी रहेगा
कापरेन. नगरपालिका के कर्मचारी व पार्षद के बीच हुई कहासुनी व मारपीट के मामले को लेकर पिछले चार दिनों से चल रही हड़ताल व धरना प्रदर्शन समझाइश के बाद शनिवार को समाप्त हो गया। पालिका अधिशासी अधिकारी, थानाधिकारी एवं पालिकाध्यक्ष ने मध्यस्थता कर कर्मचारियों से काफी देर तक समझाइश की। जिसके बाद कर्मचारी तय शर्तों पर काम पर लौटने व सांकेतिक रूप से काली पट्टी बांधकर कार्य करने पर सहमत हुए।
मामले को लेकर शुक्रवार को भी उपखंड अधिकारी सहित अधिकारियों ने वार्ता की थी, लेकिन सहमति नहीं बनी। शनिवार को सुबह अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार शर्मा, थानाधिकारी हरलाल मीणा, पालिकाध्यक्ष हेमराज मेघवाल ने कर्मचारियों से फिर वार्ता की। जिस पर कर्मचारियों ने दीपावली, पालिका क्षेत्र में कार्यों की व्यवस्था व सरकार के कामकाज को देखते हुए तय शर्तों के साथ काम करने पर सहमति दी। जिसके बाद कर्मचारी ने काम पर लौट आए।
ये रखी शर्ते
कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी को सशर्त सहमति पत्र सौंपा। इसमें बताया कि कोई भी पार्षद पालिका कार्मिकों को कार्य नहीं बताकर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को ही कार्य अथवा समस्या से अवगत करवाएंगे। पालिका में महिला पार्षद पति पालिका के कार्यों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेंगे और पार्षद सुरेश गुर्जर भविष्य में इस प्रकार की अभद्रता व मारपीट नहीं करने के लिए पाबंद रहेंगे तथा दोषी के विरुद्ध मुकदमा नियमानुसार जारी रहेगा। सहमति पत्र सौंपने व इसपर सहमति बनने के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए। कर्मचारियों के धरना समाप्त कर काम पर लौटने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था वापस पटरी पर लौट आई। शनिवार को कर्मचारियों ने सडक़ों पर सफाई की।

Home / Bundi / शर्तों के साथ समाप्त हुई पालिका कर्मचारियों की हड़ताल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो