scriptप्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया रोष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन | Bundi News, Bundi Rajasthan,Prime minister,Offensive comment,Fury,BJP | Patrika News
बूंदी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया रोष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद प्रधानमंत्री पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया।

बूंदीNov 17, 2019 / 12:06 pm

पंकज जोशी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया रोष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया रोष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बूंदी. राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद प्रधानमंत्री पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इससे पूर्व सभी कार्यकर्ता रेडक्रास पर एकत्रित हुए। यहां से हाथों में झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और राहुल के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। यहां सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कुंजबिहारी बिल्या ने कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर राहुल को सार्वजनिक रूप से देश से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान पूर्व विधायक ओमप्रकाश शर्मा, शौकीनचंद राठौर, कालूलाल जांगिड़, सभापति महावीर मोदी, ओमेंद्र सिंह हाड़ा, के.पाटन प्रधान प्रशांत मीणा, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मीणा, जिला प्रवक्ता संजय लाठी, अमित निम्बार्क, मीडिया सम्पर्क प्रमुख प्रदीप हरसोरा, कार्यालय सह प्रभारी अनुराग गौतम, शहर महामंत्री अनिल शर्मा, मोजी नुवाल, अमित शर्मा, उपाध्यक्ष महावीर खंगार, पार्षद रमेश हाड़ा, राजेश शेरगढिय़ा, आईटी संयोजक मनीष पाटनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा आदि लोग मौजूद थे। धन्यवाद कार्यालय प्रभारी रामेश्वर मीणा ने जताया।

Home / Bundi / प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया रोष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो