scriptमिट्टी की खान ढहने से किशोरी घायल | Bundi News, Bundi Rajasthan,soil,Khan,teenager,Injured,Community Healt | Patrika News
बूंदी

मिट्टी की खान ढहने से किशोरी घायल

देई कस्बे के जामुनियां भैरूजी महाराज के स्थान के निकट शाम के समय मिट्टी की खान ढहने से एक किशोरी घायल हो गई।

बूंदीOct 20, 2019 / 07:01 pm

पंकज जोशी

मिट्टी की खान ढहने से किशोरी घायल

मिट्टी की खान ढहने से किशोरी घायल

मिट्टी की खान ढहने से किशोरी घायल
देई कस्बे के जामुनियां भैरूजी महाराज के स्थान के निकट शाम के समय मिट्टी की खान ढहने से एक किशोरी घायल हो गई। घायल किशोरी को देई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति होने से उसे रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पुरानी मस्जिद के पास रहने वाली शकुंतला महावर (16) अपनी छोटी बहन हेमलता महावर के साथ मिट्टी खोदने गई थी। जहां खान में अंदर घुसकर खुदाई करते समय ऊपर की मिट्टी ढह गई। और शंकुतला नीचे दब गई। इसके बाद रोती बिलखती ***** हेमलता मौहल्ïले में लोगो के पास आई जहां से सूचना पर लोग पहुंचे ओर किशोरी को निकालकर अस्पताल ले गये। जहां से उसे रैफर कर दिया गया।

किशोरी के साथ किया बलात्कार
गेण्डोली. गेण्डोली पुलिस ने शनिवार देर शाम एक किशोरी के साथ बलात्कार किए जाने के मामले में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया।
थानाधिकारी रामसेवक सोनी ने बताया कि गोठडा निवासी अखिलेश मीणा (१९) शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ौस में रहने वाले एक जने के घर में घुस गया और वहां मौजूद उसकी पुत्री के साथ जबरन बलात्कार किया। घटना के दौरान पीडिता के परिजन खेत पर गए हुए थे। उनके वापस घर लौटने पर पीडि़ता ने उन्हें आपबीती सुनाई और अगले दिन परिजनों के साथ गेण्डोली थाने आकर घटना की रिपोर्ट सौंपी। पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल कराया। आरोपी युवक घटना के बाद से ही फरार बताया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

Home / Bundi / मिट्टी की खान ढहने से किशोरी घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो