scriptनिकाह में क़ुबूल के बाद बिना दुल्हन लिए दूल्हा हुआ फरार, जानिये क्या है मामला | groom run after marriage without bride in moradabad | Patrika News
मुरादाबाद

निकाह में क़ुबूल के बाद बिना दुल्हन लिए दूल्हा हुआ फरार, जानिये क्या है मामला

दुल्हन की रुखसती के समय खुशी गम में बदल गयी जब पता चला कि , समारोह से दूल्हा भाग खड़ा हुआ।

मुरादाबादFeb 25, 2018 / 03:48 pm

jai prakash

moradabad
मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिसमें निकाह के बाद दुल्हा फरार हो गया। जब बात नहीं बनी तो दुल्हन इन्साफ के लिए पुलिस के पास पहुंच गयी। लेकिन आरोपी दूल्हा अभी भी फरार है।
यह भी पढ़ें यूपी पुलिस ने पेश की मिसाल एेसे करार्इ शख्स की शादी आैर फिर किया डांस, देखें वीडियो

जानकारी के मुताबिक शरमीन को अपने घर के पास रहने वाले गुरु से तीन साल पहले प्यार हो गया ओर दोनों की नजदीकियां बढ़ती गयी उस समय शरमीन इंटर की छात्रा थी। दोनों को लिव इन रिलेशन में रहते देख दोनों परिवार की रजामंदी से निकाह तय कर दिया। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया बारात की तैयारी शुरू हो गयी। बारात दुल्हन के घर पहुची बारात का शानदार तरीके से स्वागत हुआ। काजी ने आकर निकाह पढ़वाया मेहर की रकम भी तय हुई। लेकिन अचानक दुल्हन की रुखसती के समय खुशी गम में बदल गयी जब पता चला कि , समारोह से दूल्हा भाग खड़ा हुआ। दुल्हन की रुखसती नहीं हो सकी। दुल्हन परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने दूल्हे को पकड़ने के लिए छापा मारा। लेकिन वह अपने घर पर भी नहीं मिला।
यह भी पढ़ें मकान से कब्जा हटवाने गए जेई के साथ हुआ कुछ ऐसा, जाना पड़ा जेल

हरथला स्थित नौगजी जियारत के पास की रहने वाले नसीम की बेटी शारमीन का निकाह नौगज जियारत के सामने बनी मस्जिद के पीछे के रहने वाले नदीम से तय हुआ था। दोनों का निकाह हो गया आरोप है कि निकाह के बाद नदीम ने दहेज की मांग कर डाली। शारमीन के माता-पिता ने दहेज देने में असमर्थता जताई, जिसके चलते नदीम परिवार के साथ भाग खड़ा हुआ। लड़की पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर थाने पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी। शनिवार तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर शारमीन परिवार के साथ फिर थाने पहुंची और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने दबिश डाली, लेकिन नदीम नहीं मिला।
इंस्पेक्टर अजीत कुमार का कहना है कि शारमीन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सिविल थाने पहुंची पीड़िता शारमीन’ पंचायत के बाद निकाह के लिए तैयार हुआ था नदीम रुखसती नहीं होने पर शारमीन टूट गई है। उसने तीन साल की मुहब्ब्त के बारे में पुलिस को बताया। कहा कि पिछले सप्ताह ही शारमीन ने निकाह की जिद की, जिस पर नदीम ने इन्कार कर दिया था। मामला सिविल लाइन थाने में पहुंचा। थाने में पंचायत बैठी तो नदीम निकाह के लिए तैयार हो गया था। लेकिन पता नही की बारात आने के बाद अचानक नदीम को क्या हो गया कि वह दुल्हन की रुखसती कराये बिना ही वहां से खिसक लिया।

Home / Moradabad / निकाह में क़ुबूल के बाद बिना दुल्हन लिए दूल्हा हुआ फरार, जानिये क्या है मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो