scriptगाजे बाजे के बीच निकले भगवान परशुराम | gaaje baaje ke beech nikale bhagavaan parashuraam | Patrika News
बूंदी

गाजे बाजे के बीच निकले भगवान परशुराम

दुगारी गांव के सर्वब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम के विमान के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

बूंदीMay 07, 2019 / 01:14 pm

पंकज जोशी

gaaje baaje ke beech nikale bhagavaan parashuraam

गाजे बाजे के बीच निकले भगवान परशुराम

भण्डेड़ा. दुगारी गांव के सर्वब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम के विमान के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
जानकारी के अनुसार सर्वब्राह्मण समाज के सभी समाज बन्धु श्याम महाराज के मन्दिर पर एकत्रित हुए जहां पर भगवान परशुराम की विधिवत पूजाअर्चना की। इस अवसर पर समाज की महिलाएं सजधजकर उत्साह के साथ में शोभायात्रा में शामिल हुई। भगवान के विमान के साथ शोभायात्रा मन्दिर से गाजेबाजे के साथ शुरु हुई। शोभायात्रा ब्रह्मपुरी, काशिया पाडा, सदर बाजार से निकली। शोभायात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा भगवान श्याम महाराज के मन्दिर पर पहुंची। जहां पर भगवान परशुरामजी के जय घोष के साथ 101 दीपों से समाज ने महाआरती की व कार्यक्रम को लेकर समाज के संगठन मन्त्री तरूण शर्मा केशव दाधीच की मौजूदगी में समाज के प्रबुद्धजनों का स्वागत किया गया। यह जानकारी आयोजन से जुड़े समाज के सुमित दाधीच ने दी है।

Home / Bundi / गाजे बाजे के बीच निकले भगवान परशुराम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो