5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

holika dahan 2018: ये है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त…योग-संयोग और अवकाश मे मार्च माह-

होलिका दहन कल, रंगो से सराबोर छोटी काशी,
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 27 Feb 2018, 5:02 PM IST

#khulkarkheloholi:holika dahan ka shubh muhoort

बूंदी.होली दहन और धुलेंडी के साथ ही मार्च का महिना त्यौहारों से सराबोर होगा। एक मार्च को फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा में होलिका दहन होगा। इस वर्ष एक मार्च को चतुदर्शी एवं पूर्णिमा का योग रहेगा। ज्योतिष के मुताबिक ऐसा बहुत कम होता है जब एक महिने में ढेर सारे त्यौहार आते है। पूरा महिना ही त्यौहार में गुजरेगा।

Read More: holi special : होलाष्टक में मांगलिक कार्यो पर आखिर क्यों लगता है ब्रेक...जानिए

ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया कि गुरुवार प्रात:8.58 बजे पूर्णिमा शुरू होगा जो 2मार्च को प्रात: 6.21बजे तक रहेगी। साथ ही सुबह 8.58 बजे से शाम7.40 बजे तक भद्रा रहेगी। भद्रा खत्म होने के बाद 7.41 बजे होलिका दहन सर्वश्रेष्ठ रहेगा।

Read More: holi special: फागनिया पहन कान्हा के साथ खेली होली...परम्परागत होली के दिखे रंग...

योग-संयोग और अवकाश मे मार्च माह-
मार्च माह की शुरूआत होली से होगी और माह के अंत में 31 मार्च को हनुमान जयंति मनाई जाएगी, होली धुलेंडी,शीतला सप्तमी,रामनवमी,महावीर जयंती मनाई जाएगी। होली,धुलेंडी,शीतला सप्तमी, रामनवमी,महावीर जयंती रहेगी इससे पूरा महिना त्यौहारों में गुजरेगा।

Read More: Holi special: क्या आप जानते है होली से जुड़ी ये 10 बाते..जानकर आप भी हैरान रह जाएगें

इस माह में सात छुट्टियों में चार रविवार और तीन छुट्टिया होगी। रामनवमी,महावीर जयंती जैसे त्यौहार अमूमन अप्रैल में आते है इस बार ये छ़ुट्टियां मार्च में रहेगी। ज्योतिष के मुताबिक ऐसा बहुत कम होता है जब एक महिने में ढेर सारे त्यौहार आते है। पूरा महिना ही त्यौहार में गुजरेगा।

किस राशि पर किस रंग का महत्व-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रंगो को उत्साह का प्रतीक माना जाता है। यदि राशि के हिसाब से व्यक्ति रंगो का प्रयोग करें तो उसमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्राचीन काल में होली गुलाल एवं टेसू के फूल से खेली जाती थी गुलाल में पुष्प का प्रयोग करने से उत्साह,आत्मविश्वास, दृढता प्रबल होती है।
मेष: लाल,गुलाबी रंग
वृष: सफेद, क्रीम रंग
मिथुन: हरा,पीला
कर्क- सफेद,क्रीम
सिंह: पीला, केसरिया
कन्या: हरा,गोल्डन रंग
तुला: सफेद पीला
वृश्चिक-लाल,गुलाबी
धनु:लाल,पीला
मकर: नीला,पीला
कुंभ: नीला,हरा
मीन: पीला ,लाल