scriptलोक अदालतों में मिला न्याय, 767 प्रकरणों का निस्तारण | Lok Adalat, Authority, Bundi Magazine, Bundi News, Case, Settlement, R | Patrika News
बूंदी

लोक अदालतों में मिला न्याय, 767 प्रकरणों का निस्तारण

तालुका विधिक समिति की ओर से शनिवार को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई, जिसमें 8 4 प्रकरणों का निस्तारण किया।

बूंदीDec 15, 2019 / 01:02 pm

Narendra Agarwal

लोक अदालतों में मिला न्याय, 767 प्रकरणों का निस्तारण

लोक अदालतों में मिला न्याय, 767 प्रकरणों का निस्तारण

-पारित की अवार्ड रााशि
बूंदी. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बूंदी न्याय क्षेत्र के सभी न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई। इसके लिए 19 न्यायपीठों का गठन किया गया था। राष्ट्रीय लोक अदालत में 4 हजार 498 प्रकरणों को चिंहित किया गया। जिनमें से 76 7 प्रकरणों का निपटारा किया गया। वहीं कुल 3 करोड़ 28 लाख 13 हजार 198 राशि के अवार्ड पारित किए गए। लोक अदालत में जिला एवं सेशन न्यायाधीश उमाशंकर व्यास व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनोद कुमार वाजा ने पक्षकारों के मध्य समझाइश कर बैंक के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय में वैवाहिक विवादों के निस्तारण के लिए पक्षकारानों से समझाइश की गई। लोक अदालत के माध्यम से एमएसीटी के प्रकरणों में भी पक्षकारों के मध्य राजीनामा करवाए गए।
84 प्रकरणों का किया निस्तारण
नैनवां. तालुका विधिक समिति की ओर से शनिवार को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई, जिसमें 8 4 प्रकरणों का निस्तारण किया। विधिक सेवा समिति के सचिव जावेद अहमद ने बताया कि लोक अदालत में मामलों का निस्तारण करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बूंदी द्वारा दो बैंचें गठित की गई थी। एक बैंच में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविकांत मीणा अध्यक्ष व अधिवक्ता महेन्द्रसिंह सिसोदिया को सदस्य तथा दूसरी बैंच में न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकिता दायमा को अध्यक्ष व अधिवक्ता महेन्द्र सेन को सदस्य नियुक्त किया था। दोनों बैंचों में 84 प्रकरणों में का निस्तारण किया गया।
लाखेरी. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बूंदी के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति लाखेरी की ओर से शनिवार को लोक अदालत आयोजित की गई। तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने 26 प्रकरणों का निस्तारण कर 1342737 का अवार्ड पारित किया गया। इस दौरान एपीपी कमलेश रैगर, न्यायिक कर्मचारी व समस्त अधिवक्ता उपस्थित थे।
तालेड़ा. राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को पक्षकारों के बीच आपसी समझौते के आधार पर पत्रावली का निस्तारण किया गया। तालुका समिति की अध्यक्ष विनीता यादव तथा ग्राम न्याय अधिकारी न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमंत जानू ने विचाराधीन प्रकरणों का रजामंदी से निस्तारण करवाया। इस दौरान बैंक संबंधी प्री लिटिगेशन के 321 प्रकरण तथा न्यायालय के विचाराधीन 142 प्रकरणों ेको सम्मिलित किया गया। इस दौरान मौजूद अधिवक्ता भंवर सिंह, हेमराज राठौर, अब्दुल रईस, अनिल, धनराज मीणा आदि मौजूद थे।
पति-पत्नी का विवाद निपटाया
हिण्डोली. कस्बे के सिविल न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट सुभाष कोटिया की अध्यक्षता में 8 3 प्रकरणों में समझाइश की। तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव योगेश जैन ने बताया कि दो वर्ष से पति सुरेश व पत्नी सोनिया के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। अदालत में दोनों से समझाइस की। इसके बाद दोनों साथ रहने पर राजी हो गए। इस दौरान 15 लाख के अवार्ड पारित किए गए।

Home / Bundi / लोक अदालतों में मिला न्याय, 767 प्रकरणों का निस्तारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो