scriptनाम का आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रात को रोगियों को नहीं मिल रहा उपचार | naam ka aadarsh praathamik svaasthy kendr, raat ko rogiyon ko nahin mi | Patrika News
बूंदी

नाम का आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रात को रोगियों को नहीं मिल रहा उपचार

रानीपुरा गांव के राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लम्बे समय से चिकित्सक सहित दस पद रिक्त होने से रोगियों को उपचार नहीं मिल पा रहा है।

बूंदीApr 09, 2019 / 09:10 pm

पंकज जोशी

naam ka aadarsh praathamik svaasthy kendr, raat ko rogiyon ko nahin mi

नाम का आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रात को रोगियों को नहीं मिल रहा उपचार

नाम का आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रात को रोगियों को नहीं मिल रहा उपचार

केन्द्र पर अभी तक भी एम्बुलेंस की नहीं है सुविधा
भण्डेडा. रानीपुरा गांव के राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लम्बे समय से चिकित्सक सहित दस पद रिक्त होने से रोगियों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। उपचार के लिए रोगियों को जिला मुख्यालय पर अस्पताल में जाना पड़ता है। काली बाई, संतरा बाई व ममता शर्मा ने बताया कि केन्द्र पर रात्रि के समय आने वाले रोगियों को उपचार संबंधी कोई भी सुविधा नहीं मिल पाती है। केन्द्र पर लगे कर्मचारियों को विभाग ने अन्यत्र डेपोटेशन पर लगा रखा है। इस कारण रोगी उपचार के लिए भटकते रहते हैं। केन्द्र पर अभी तक भी एम्बुलेंस की सुविधा नहीं है। इस सम्बंध में ब्लॉक सीएमएचओ जगवीर सिंह ने बतायाकि कर्मचारियों के डेपोटेशन पर लगे होने की जानकारी नहीं है। जानकारी करवाकर उच्चाधिकारियों को सूचना भेज देंगे।

Home / Bundi / नाम का आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रात को रोगियों को नहीं मिल रहा उपचार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो