पानी की समम्या को लेकर 16 जुलाई को भी ज्ञापन दिया था, लेकिन अधिकारी इस बारे में गंभीर नहीं है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी वार्ड की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे लोगों में रोष है। ज्ञापन देने वालों में गणेश शर्मा, अनिल भूत्या, मुकेश सुमन देवकीशन मीणा, सद्दाम हुसैन, रवि केवट, सलीम, नन्दकिशोर खारवाल, नितिन गौत्तम, ललित राठौर, बृजराज वैष्णव शामिल थे।