scriptसेतु का काम करेगा एससी मोर्चा | setu ka kaam karega esasee morcha | Patrika News
बूंदी

सेतु का काम करेगा एससी मोर्चा

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का बूंदी विधानसभा सम्मेलन रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में हुआ।

बूंदीSep 02, 2018 / 09:56 pm

Devendra

setu ka kaam karega esasee morcha

सेतु का काम करेगा एससी मोर्चा

-भाजपा एससी मोर्चा का बूंदी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन
बूंदी. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का बूंदी विधानसभा सम्मेलन रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष डॉ ओ.पी. महेन्द्रा थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा ने की। मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ वर्मा ने वर्षपर्यंत किए गए कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
राज्य सफाई आयोग के अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल ने कहा कि एससी मोर्चा कार्यकर्ता केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लोगों के बीच ले जाकर उन्हें जागरूक करने का काम करेगा। कार्यकर्ता इसके लिए अब कमर कस ले। मोर्चा सरकार और संगठन के बीच सेतु का कार्य करेगा। प्रदेशाध्यक्ष डॉ.महेन्द्रा ने कहा कि पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा के विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन के पीछे मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति से संबंधित समस्याओं के बारे में फीडबैक लेकर उन्हें सरकार तक पहुंचाना हैं।
बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस पार्टी ने दलित समाज को आगे नहीं आने दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष हाड़ा, जिला संगठन प्रभारी शंकर लाल ठाड़ा, सभापति महावीर मोदी, एससी मोर्चा प्रदेशमंत्री कृष्णमुरारी सामरिया, प्रदेश प्रवक्ता अशोक बादल, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मीणा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता सत्यनारायण गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, कुंजबिहारी बील्या, कालूलाल जांगिड़, जिला उपाध्यक्ष महेश खत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य छीतर लाल राणा आदि मंचासीन रहे। संचालन बूंदी विधानसभा प्रभारी भगवान लाडला ने किया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित जनप्रतिनिधियों को समाज रत्न से नवाजा तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। जिला महामंत्री गौरव वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

नशा मुक्ति व दहेज नहीं लेने की ली शपथ
बूंदी. सिलोर रोड स्थित मेरिज गार्डन में शनिवार को दो दिवसीय सत्संग समारोह आयोजित किया गया। संत रामपाल महाराज ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि शास्त्रानुकूल शक्ति के बिना जीव का कल्याण नहीं हो सकता। समारोह में ४८ जनों ने नशा मुक्ति व दहेज नहीं लेने की शपथ ली। समारोह में महिला आयोग की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता शर्मा ने सामाजिक कुरीतियों का त्याग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर कल्याण समिति के अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, रोहितदास, परमानंददास, रामचरणदास, गोपाल दाधीच, ओराक नय्यर आदि मौजूद थे।

Home / Bundi / सेतु का काम करेगा एससी मोर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो