scriptतीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार, किया विरोध प्रदर्शन | teesare din bhee kaary bahishkaar, kiya virodh pradarshan | Patrika News
बूंदी

तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार, किया विरोध प्रदर्शन

प्रदेशव्यापी आह्वान पर लामबंद मंत्रालयिक कर्मचारियों का तीसरे दिन भी आंदोलन जारी रहा। लंबित मांगों को लेकर राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले शुक्रवार को भी रैली निकाली और सभा की। आक्रोशित कर्मचारी एकजुट होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए रैली के रूप में कलक्ट्रेट स्थित नॉलेज पार्क पहुंचे।

बूंदीSep 07, 2018 / 08:18 pm

Nagesh Sharma

teesare din bhee kaary bahishkaar, kiya virodh pradarshan

तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार, किया विरोध प्रदर्शन

-मंत्रालयिक कर्मचारियों का आंदोलन जारी
लंबित मांगो को लेकर तीसरे दिन भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर किया विरोध प्रदर्शन
बूंदी. प्रदेशव्यापी आह्वान पर लामबंद मंत्रालयिक कर्मचारियों का तीसरे दिन भी आंदोलन जारी रहा। लंबित मांगों को लेकर राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले शुक्रवार को भी रैली निकाली और सभा की। आक्रोशित कर्मचारी एकजुट होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए रैली के रूप में कलक्ट्रेट स्थित नॉलेज पार्क पहुंचे। रैली में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। रैली में महिला कर्मचारियों की भागीदारी भी देखने को मिली। बाद में हुई सभा में रामस्वरुप राठौर, महेश मेहता, ऋतुराज दाधीच, राकेश शर्मा, चंदन पंचोली शिवराज सैनी, शंकरलाल सैनी आदि ने सम्बोधित करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गत वर्ष हुए समझौते को तत्काल लागू नहीं किया गया तो सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे। जिला प्रवक्ता राकेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तर पर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
नैनवां. राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में सभी विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी कार्य का बहिष्कार कर तहसील कार्यालय पर धरना दिया। धरने पर नैनवां उपशाखाध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल, महामंत्री दुर्गाशंकर शर्मा, महेन्द्र जैन, अनिल ठाकोर, राजेन्द्र राठौर, सोनू जैन, रामबिलास सेन, बहाउद्दीन, मनमीत, सत्यनारायण बैरागी, धनराज गुर्जर, लोकेश चौधरी, दुर्गालाल बैरवा, अफजाल हुसैनी, जयप्रकाश गोस्वामी, रामहेत मीणा, श्रवणलाल वर्मा, गिरिराज सैनी, एम सुरेश, रोकेश नागर, चन्द्रमोहन, महावीर गौतम, सत्यनारायण शर्मा, महेन्द्रकुमार, सुदर्शन शर्मा, रामदेव बैरवा बैठे।
हिंडोली. कस्बे के उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को मंत्रालयिक कर्मचारियों ने धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि तीन दिन से विभिन्न मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। धरने पर दिनेश दाधीच, महेश, सुनील आदि मौजूद थे।
लाखेरी. राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। उपखण्ड कार्यालय, तहसील, नायब तहसील, शिक्षा विभाग सहित कई सरकारी विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। दोपहर बाद कर्मचारियों ने पे ग्रेड बढ़ाने, सचिवालय के समान वेतन एवं भत्ते देने सहित कई मांगो को लेकर उपखण्ड अधिकारी गोर्वधन मीणा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पोखरमल, राजवीर सिंह, देवेन्द्र शर्मा, परमानंद सोनी, हरिओम ग्वालेरा, कालूलाल, आशीष कुमार शर्मा आदि शामिल थे।

Home / Bundi / तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार, किया विरोध प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो