scriptगला घोंट रहा करीब से उठता धुआं | Throat smoke choking fear that closer | Patrika News
बूंदी

गला घोंट रहा करीब से उठता धुआं

शहर के कुंभा स्टेडियम में जमा कचरे में लगा रहे आग से उठता धुआं मानों आस-पास की बस्ती में लोगों का गला घोंट देगा

बूंदीApr 14, 2018 / 03:52 pm

Devendra

Throat smoke choking fear that closer

smoke

बूंदी. शहर के कुंभा स्टेडियम में जमा कचरे में लगा रहे आग से उठता धुआं मानों आस-पास की बस्ती में लोगों का गला घोंट देगा। मधुबन कॉलोनी सहित आस-पास की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया।
कचरे में आग कौन लगा रहा है इसकी भी ठीक से कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा। लगातार यहां कचरे के ढेर को आग लगाई जा रही है। कई बार जिम्मेदारों को समस्या से अवगत करा दिया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इस धुएं से सर्वाधिक परेशानी बच्चे और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है।
कॉलोनी नजर नहीं आती, धुएं का प्रकोप
कॉलोनी के मनोज जैन ने बताया कि बीते कुछ दिनों से कुंभा स्टेडियम के कचरे में दिन के समय आग लगाने का सिलसिला चल रहा है। नगर परिषद को सूचना देने पर दमकल आग पर पानी का छिडक़ाव भी कर देती है, लेकिन फिर से आग लगा देते हैं। रात तक धुएं का प्रकोप बढ़ जाता है।
कैसे खोलें खिड़कियां
कचरे के ढेर मेंं आग लगने के बाद धीरे-धीरे उठते धुएं में सांस लेना दुभर हो रहा है। धुएं के फैलाव से घरों की खिडक़ी भी नहीं खोल पा रहे। मधुवन कॉलोनी के बाशिंदे संजय लाठी व मनन जैन ने बताया कि धुआं थमना चाहिए।
इन क्षेत्रों में परेशानी
कुंभा स्टेडियम से उठते धुएं से मधुबन कॉलोनी के साथ गायत्री नगर, कच्ची बस्ती लंकागेट, आर.के. पुरम व बाहेती नगर तक के बाशिंदे खासे परेशान हैं।

बोले क्षेत्रवासी…
कचरे के ढेर से उठ रहा धुआं सेहत के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। आंखों में जलन व खांसी रहने लगी है। रात के समय घरों की खिड़कियां नहीं खोल सकते। समस्या का हल हो।
गायत्री पंचोली, शिक्षिका
वातावरण दूषित हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को सांस लेने में हो रही। कॉलोनी में शाम के समय घूमना मुश्किल हो गया। धुआं पूर्णतया बंद होना चाहिए।
चंद्रप्रकाश जैन, सेवानिवृत्त सहायक वनपाल
आग का धुआं घरों तक पहुंच रहा है। आलम यह है कि शाम के समय बच्चे खेल नहीं पाते।धुएं से एलर्जी आदि की शिकायत होने लगी है। स्थाई समाधान हो तब राहत मिलेगी।
निर्मला शर्मा, गृहिणी
धुएं से लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही, रात्रि के समय कॉलोनी में अंधेरा छा जाता है। सांस लेने में तकलीफ हो रही है। घर की खिडक़ी भी नहीं खोल पाते।
रेखा सोमाणी, गृहिणी

Home / Bundi / गला घोंट रहा करीब से उठता धुआं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो