scriptचोर काट ले गए दो किमी लम्बी विद्युत लाइन | Two km long power line cut off the thief | Patrika News
बूंदी

चोर काट ले गए दो किमी लम्बी विद्युत लाइन

टावर को कटर से तोड़कर दिया वारदात को अंजाम, अंता से शम्भूपुरिया तक डाली जा रही चार सौ केवी लाइन, चोरी गई लाइन की कीमत बताई करीब २० लाख

बूंदीFeb 08, 2018 / 11:21 pm

Devendra

Two km long power line cut off the thief

tawar

तालेड़ा. राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम की ओर से अंता से कोटा होते हुए शम्भूपुरिया तक डाली जा रही चार सौ केवी विद्युत लाइन पर चोरों की नजर पड़ गई। बुधवार रात को चोर टावर तोड़कर दो किमी लम्बी विद्युत लाइन चुरा ले गए। चोरी गई विद्युत लाइन की कीमत २० लाख रुपए बताई जा रही है।
विद्युत लाइन के प्रोजेक्ट मैनेजर शशिकांत सिंह ने बताया कि अंता से शम्भूपुरिया तक चार सौ केवी विद्युत लाइन डाली जा रही है। बुधवार रात को अज्ञात जनों ने जाखमुंड के पास जंगल में स्थित भारी भरकम विद्युत टावर को काट कर धराशायी कर दिया।
इसके बाद करीब दो किलोमीटर लम्बी विद्युत लाइन को काटकर ले गए। इस लाइन पर दो-दो किमी के अंतराल में टावर लगा रखे हैं। एक ही रात में चोर इतनी लम्बी लाइन को काट कर ले गए। चोरी गई लाइन की कीमत करीब २० लाख रुपए है। इसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मौके पर मिला कटर और अन्य सामग्री
पुलिस ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार को घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। मौके से कटर, मामा ब्रांड गुटखे के खाली पाउच और अन्य सामान मिले है। भारी-भरकम विद्युत टावर को कटर से काटकर नीचे गिराया गया था। घटना स्थल पर भारी वाहनों के पहियों के निशान भी पाए गए है। इससे लगता है कि चोर भारी वाहनों में विद्युत लाइन को डाल कर ले गए। जांच के बाद आगे मामले में खुलासा हो सकेगा।
दो दिन बाद चालू होनी थी लाइन
प्रोजेक्ट मैनेजर शशिकांत ने बताया कि पिछले काफी समय विद्युत लाइन डालने का काम चल रहा था। लाइन डालने का कार्य पूरा हो चुका है। दो दिन बाद विद्युत लाइन को चालू करना था। उससे पहले चोर लम्बी लाइन को चुरा ले गए। इससे अब इस कार्य में विलम्ब होगा।

Home / Bundi / चोर काट ले गए दो किमी लम्बी विद्युत लाइन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो